Fact Check: क्या बुर्ज खलीफा पर लगी रतन टाटा की तस्वीर? जानिए वायरल फोटो का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की एक तस्वीर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर रतन टाटा की तस्वीर को डिस्प्ले कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। हालांकि, रतन टाटा की वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा यह दावा फर्जी है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रतन टाटा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लगी हुई है। बता दें, 9 अक्टूबर को रतन टाटा का निधन हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट शेयर किए हैं। अभिजीत घोषाल नाम के यूजर ने लिखा,'दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा को उनकी तस्वीर से रोशन किया गया।'

वहीं, एक अन्य यूजर हर्ष यादव नाम ने X हेंडल पर लिखा,'सर रतन टाटा को दुबई के बुर्ज खलीफा से वास्तविक सम्मान।' इन दावों की सत्यता जांच ने लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च पर जाकर रतन टाटा की तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाने से जुड़ी खबर सर्च की। हालांकि, कहीं भी ऐसी कोई खबर या जानकारी नहीं मिली जिसमें ऐसी किसी घटना का कोई जिक्र किया गया हो।
इसके बाद, बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टा हैंडल को भी खंगाला गया। लेकिन, यहां पर पूरे अक्टूबर महीने में बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले की एक तस्वीर शेयर नहीं की गई थी। जिसके बाद बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले से जुड़े कीवर्ड को गूगल पर सर्च किया। ऐसे में हमें McLaren Engineering Group की वेबसाइट पर ठीक वैसी ही तस्वीर मिली जिस पर रतन टाटा की तस्वीर को शेयर किया जा रहा था।
हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट की तस्वीर में रतन टाटा नहीं थे। इसके बाद जब रतन टाटा की कुछ तस्वीरों को सर्च किया तो हमें Britannica की वेबसाइट पर रतन टाटा की तस्वीर मिली जिसमें वह नैनो कार के साथ खड़े हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मैच खा रही थी। बस इसमें नैनो नहीं दिख रही थी।
मामला साफ था कि बुर्ज खलीफा की एक अलग तस्वीर और रतन टाटा की एक अलग तस्वीर को एक साथ जोड़कर एडिट कर के सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। बता दें, फैक्ट चेक में सामने आया है कि बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले की जा रही रतन टाटा की तस्वीर सही नहीं है, वो एडिट कर के वायरल किया जा रहा है। बुर्ज खलीफा पर रतन टाटा की तस्वीर डिस्प्ले नहीं की गई है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की एक तस्वीर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बुर्ज खलीफा पर रतन टाटा की तस्वीर को डिस्प्ले कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा फर्जी है। बुर्ज खलीफा की एक अलग तस्वीर और रतन टाटा की एक अलग तस्वीर को एक साथ जोड़कर एडिट कर के सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications