Fact Check: क्या पीएम नरेंद्र मोदी खेल रहे हैं क्रिकेट? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check: क्या पीएम नरेंद्र मोदी खेल रहे हैं क्रिकेट? जानें वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सफेद कुर्ता पहने एक बुजुर्ग शख्स क्रिकेट खेल रहे हैं। बूढ़े व्यक्ति का क्रिकेट खेलने का वीडियो को वायरल होता देख, दावा कर रहे हैं कि ये पीएम नरेंद्र मोदी हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वीडियो क्लिप में, वह व्यक्ति सफेद कुर्ता और नीले स्वेटर के साथ पायजामा पहने दिखाई दे रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया साइटों पर नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित किया है।

पीएम मोदी के फैंस कर रहे हैं वीडियो वायरल
पीएम नरेंद्र मोदी के प्रशंसक यह दावा करते हुए क्लिप फैला रहे हैं कि 'नरेंद्र मोदी जी क्रिकेट खेल रहे हैं'। सोशल मीडिया साइट्स पर ये वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि वीडियो में दिख रहा शख्स प्रधानमंत्री नहीं है। बता दें कि यह क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हैं।

जानें क्या है वीडियो का सच?
वीडियो के बारे में ज्यादा जांच करने पर पता चला कि उनके फेसबुक पेज पर उनकी वेशभूषा जैसी तस्वीरें मिली है। अपने अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "डीएवी कॉलेज में मेरी 45 साल की कोचिंग में से आज हमने 40वीं बार इंटर कॉलेज फाइनल जीता है। आज एसडी कॉलेज चंडीगढ़ को फाइनल में हराकर। कोच योगराज सिंह ने साल 2022 के लिए चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर 10 में इंटर कॉलेज टूर्नामेंट जीता। टीम, कॉलेज और अभिभावकों को बधाई।''

कैसे वायरल हो गया वीडियो
यही क्लिप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी ज्यादा मजेदार है, अगर आप गेम खेलते हैं। क्रिकेट मेरा जुनून है। आपका खेल क्या है?'। इस क्रिकेट गेम को लेकर योगराज सिंह ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Fact Check
दावा
क्या वायरल वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी खेल रहे हैं क्रिकेट
नतीजा
नहीं, वायरल वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हैं।












Click it and Unblock the Notifications