Indian Railway: रेलवे ने बदला नियम, अब 5 साल से छोटे बच्चे का भी देना होगा पूरा किराया! जानिए क्या है सच
Indian Railway: रेलवे ने बदला नियम, अब 5 साल से छोटे बच्चे का भी देना होगा पूरा किराया! जानिए क्या है सच
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पहले वरिष्ठ नागरिकों को टिकट किराए में मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया। रेलवे ने इसके पीछे दलील दी कि रेल किराए में हो रहे भारी घाटे के कारण सीनियर सीटिजन को टिकट किराए में मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया गया। अब एक और खबर आई , जिसमें कहा गया कि रेलवे 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी किराया वसूलेगा। हालांकि रेलवे ने इस पर अपनी सफाई पेश की है।

5 साल से कम उम्र के बच्चों का लगेगा टिकट
आपको बता दें कि रेलवे में पांच साल तक के बच्चों को ट्रेन में मुफ्त सफर देता है, लेकिन पिछले दिनों एक खबर आई, जिसमें दावा किया गया कि रेलवे 5 साल तक के बच्चों का भी पूरा किराया लेगी। इस खबर के आने के बाद रेलवे की आलोचना शुरू हो गई, जिसके बाद रेलवे ने इस खबर का खंडन किया है।

क्या है रेलवे की दलील
रेलवे ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा कि अब भी 5 साल के बच्चों को फ्री सफर की सुविधा दी जाती है। हालांकि इसके लिए वैक्लपिक व्यवस्था की गई है। यानी अगर आप 5 साल से कम उम्र के बच्चों की सीट लेते हैं तो आपको टिकट का पूरा किराया चुकाना होगा। अगर आप सीट नहीं लेते हैं तो आपको टिकट में सिर्फ उसका नाम दर्ज कराना होगा। आपको इसके लिए अलग से कोई किराया नहीं देना होगा।

क्या है रेलवे का नियम
रेल मंत्रालय के अनुसार पांच साल तक के बच्चे का कोई किराया नहीं लगता है। इस बारे में साल 2015 में ही रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया था। रेलवे ने बच्चों के लिए खास व्यवस्था की है, जिसके मुताबिक...
- 5 साल तक के बच्चों के लिए फ्री सफर का नियम है, लेकिन अगर आप सीट लेते हैं तो पूरा किराया चुकाना होगा।
- 5 से 12 साल तक के बच्चों को रेल से सफर के लिए हाफ टिकट लगेगा, लेकिन इससे उन्हें अलग से सीट नहीं दी जाएगी।
- 12 साल तक के बच्चों के लिए भी अलग से सीट के लिए आपको पूरा किराया चुकाना होगा।

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications