Fact Check: अगर आपको भी RBI के नाम से आया Email तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या है सच?
नई दिल्ली, 20 जनवरी। इंटरनेट के लगातार बढ़ते उपयोग के बीच ये अपराध और ठगी के लिए भी एक आसान जरिया बन गया है। आपके के पास भी कभी न कभी किसी संदिग्ध नंबर या अकाउंड द्वारा मैसेज, मेल या फोन कॉल आए होंगे। अगर ठगों से बचना है तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें लोगों को कथित तौर पर आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की तरफ से एक मेल मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस मेल में लोगों के उनकी पर्सनल जानकारी मांगी जा रही है।

गौरतलब है कि मैसेज, विज्ञापन और वीडियो के जरिए आरबीआई बार-बार लोगों को ठगों से बचने की चेतावनी और बैंकों से जुड़ी जानकारी लोगों को देता रहता है। आरबीआई का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि कोई भी बैंक अपने ग्राहक से उनका ओटीपी और पर्सनल जानकारी नहीं मांगता, ऐसे कॉल या मैसेज से सवाधान रहें। हालांकि अब लोगों को आरबीआई की तरफ से ही मेल आ रहे हैं, जिसके बाद कई लोग असमंजस में पड़ गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी मेल भी फर्जी है। आरबीआई ने किसी से उनकी जानकारी नहीं मांगी।
यह भी पढ़ें: PIB फैक्ट चेक ने बनाया अपना ऑफिशियल टेलिग्राम अकाउंट, ट्वीट कर शेयर किया लिंक
इसे लेकर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आरबीआई को अगर आप 12500 रुपए का भुगतान करते हैं तो आपको 4 करोड़ 62 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। जब इस पोस्ट की पड़ताल की गई तो दावा फर्जी निलका। पीआईबी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट रूप से बताया कि आरबीआई की तरफ से भेजे गए मेल फर्जी हैं। आरबीआई किसी भी शख्स को मेल भेजकर उनकी निजी जानकारी नहीं मांगता।

Fact Check
दावा
आरबीआई दे रहा है 4 करोड़ 62 लाख रुपए।
नतीजा
आरबीआई ने नहीं किया ऐसा कोई दावा, निजी जानकारी मांगने की बात फर्जी।












Click it and Unblock the Notifications