fact check: कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार फ्री में दे रही है मास्क? जानें सच्चाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं और अफवाहों का बोलबाला है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सबको मुफ्त में मास्क पहनाने के लिए प्रधानमंत्री मास्क योजना चालू की है। बता दें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क अहम भूमिका निभा रहा है। आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई...

 क्या पीएम मास्क योजना चालू हुई?

क्या पीएम मास्क योजना चालू हुई?

सोशल मीडिया में चल रहे मैसेज में कहा गया है कि, 'कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत के अंतर्गत सभी भर्ती मरीजों को कोरोना वायरस मुक्त मास्क फ्री में देने का फैसला किया है।' इस मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है जिसका यूआरएल https://pmmaskyojna.blogspot.com/ है। जिसके जरिए फ्री मास्क ऑर्डर करने और स्वच्छ भारत का हिस्सा बनने की बात कही गई।

मैसेज में दी जा रही है गलत सूचना

मैसेज में दी जा रही है गलत सूचना

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रहे इस फेक मैसेज का सच बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से पीएम मास्क योजना नाम की कोई भी स्कीम नहीं चल रही है। यह लिंक फेक है। इस तरह की फेक न्यूज को शेयर ना करें। #CoronavirusOutbreak पर अफवाहों से बचें। तो यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उस पर क्लिक ना करें और मैसेज को फॉरवर्ड करने से भी बचें। मैसेज के साथ मिल रहे लिंक के जरिए आपको हैकिंग का शिकार बनाया जा सकता है।

ऐसी ही एक और कोरोना वैक्सीन बनाए जाने का फेक मैसेज चल रहा है

ऐसी ही एक और कोरोना वैक्सीन बनाए जाने का फेक मैसेज चल रहा है

कोरोना वायरस के वैक्सीन को लेकर भी अफवाह फैलाई जा रही है। मैसेज में लिखा है कि - 'भारत सरकार एयरोप्लेन के माध्यम से देशभर में सीवी वैक्सीन गैस छिड़कने जा रही है। इसलिए लोग रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अपने घरों से न निकलें, न ही खुले में कपड़े फैलाएं।' पीआईबी ने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया है। इस मैसेज को फर्जी बताते हुए कहा है कि सरकार ऐसा कोई काम नहीं करने जा रही है। न ही ऐसी कोई योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+