Fact Check:पीएम कन्‍या आयुष योजना के तहत हर बच्‍ची को 2,000 रुपये दे रही सरकार, जानें हकीकत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोगों को लुभाने वाला एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कन्‍या आयुष योजना के तहत हर बच्‍ची को 2000 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म पर कई मैसेजे वायरल किए जा रहे हैं। इन दावों को लेकर सरकार की फैक्ट चेक टीम ने सफाई दी है। पीआईबी के मुताबिक ऐसी कोई योजना सरकार नहीं चला रही है।

Fact Check government is providing 2000 to girl child under PM Kanya Ayush Yojana fake news

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कन्‍या आयुष योजना के तहत हर बच्‍ची को 2000 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। मैसेज में दावा किया जा रहे है कि मोदी सरकार इस योजना के तहत सरकार ये राशि हर बच्‍ची के खाते में सीधे ट्रांसफर कर रही है। इस मैसेज में कहा गया है कि, योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए बच्‍ची की उम्र जन्म से 18 वर्ष तक बताई जा रही है। फर्जी पोस्‍ट में कहा गया है कि योजना का लाभ लेने के लिए कन्या का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज के फोटो लगेंगे। वन इंडिया ने जब इस दावे की पड़ताल की तो पता चला कि, हकीकत में केन्द्र ने इस तरह की कोई स्कीम नहीं चला रखी है। इसलिए यह खबर फर्जी और गलत है।

Fact Check government is providing 2000 to girl child under PM Kanya Ayush Yojana fake news

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (पीआईबी) ने बताया है कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं है। ऐसी गलत योजनाओं से सावधान रहें। इसके लिए आवेदन करने वालों की व्‍यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग किया जा सकता है। पीआईबी ने साफ किया है कि पीएम कन्‍या आयुष योजना पूरी तरह से झूठी, और भ्रामक है। अगर इस तरह के मैसेज या पोस्ट आपके सामने आते हैं तो उसे सच नहीं माने। इस योजना के आवेदन के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध नहीं है।

Fact Check

दावा

पीएम कन्‍या आयुष योजना के तहत हर बच्‍ची को 2,000 रुपये दे रही केंद्र सरकार

नतीजा

केन्द्र ने इस तरह की कोई स्कीम नहीं चलाई है, इसलिए यह दावा फर्जी साबित हुआ है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+