Fact Check: 10वीं पास युवाओं को सरकार दे रही है फ्री लैपटॉप? जानें वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली, 04 फरवरी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज जिसमें 10वीं पास युवाओं को फ्री लैपटॉप दिए जाने की बात कही जा रही है। शल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा एक लिंक तेजी से शेयर किया जा रहा है, इस लिंक पर क्लिक कर इस योजना का लाभ उठाने के लिए कहा जा रहा है। अब वायरल मैसेज को लेकर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। इस लिकं के जरिए लोगों की पर्सनल जानकारियां चोरी की जा रही हैं।

Recommended Video

    Fact Check: क्या 10वीं पास युवाओं को Modi Govt दे रही Free Laptops ? | वनइंडिया हिंदी
    Fact Check: Government is giving free laptops to 10th pass youth? Know the truth

    सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की फोटो के साथ एक लिंक शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री लैपटॉप वितरण योजना के अतंर्गत बड़ा फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री लैपटॉप वितरण योजना 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जिसमें सभी 10वीं पास (उम्र 16 से 40 वर्ष) युवाओं को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। साथ ही मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि अपने मोबाइल से अभी इस लिंक में रजिस्ट्रेशन कर लें।

    Fact Check: Government is giving free laptops to 10th pass youth? Know the truth

    मैसेज में इस लिंक https://pm-laptop--vitaran-yojana-2022.blogspot.com/ को भी शेयर किया गया है। अगर आपके पास भी फ्री लैपटॉप को लेकर इस तरह का कोई लिंक या मैसेज आया है तो पहले इसकी सच्चाई जान लें वरना आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। अगर आप इस मैसेज पर क्लिक करते हैं तो ये आप ऑनलाइम फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। हैकर्स आपका बैंक अकांउट खाली कर सकते हैं।

    इसके अलावा सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने आध‍िकार‍िक ट्विटर अकाउंट इस मैसेस को लेकर चेतावनी जारी की है। पीआईबी की तरफ से ट्वीट में कहा गया है कि, 'दावा: प्रधानमंत्री लैपटॉप वितरण योजना 2022 के तहत 10वी पास युवाओं को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं। #PIBFactCheck केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे फर्जी संदेशों को फॉरवर्ड/शेयर न करें। ऐसे लिंक व वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भी साझा न करें।

    Fact Check

    दावा

    दावा: प्रधानमंत्री लैपटॉप वितरण योजना 2022 के तहत 10वी पास युवाओं को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं।

    नतीजा

    केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+