Fact-Check: केंद्र सरकार की स्कीम पर 3 लाख रुपए का लोन मिलने का दावा! जानिए हकीकत

केंद्र सरकार की एक योजना को लेकर कथित रूप से बड़ा दावा किया गया है। इस दावे पड़ताल की गई। तथ्यों की जांच के बाद हकीकत कुछ और ही दिखी।

Fact-Check for Scheme of Central Govt: केंद्र और राज्य सरकारों की स्कीम को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर दावे किए जाते हैं। हाल ही में की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केवल आधार कार्ड पर केंद्र सरकार 3 लाख रुपए का लोन दे रही है।

इस पोस्ट के दावे की जब केंद्र सरकार की उलपब्ध योजनाओं से तुलना की गई तो सच कुछ और ही निकला। सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर पीआईबी एक पोस्ट भी किया, जिसके बाद इस कथित स्कीम का सच सामने आ गया।

Fact-Check for Scheme of Central Govt

केंद्र सरकार की योजना को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत हर किसी को आधार कार्ड पर ₹3,00,000 का लोन मिल रहा है। लेकिन पड़ताल में ये दावा फर्जी निकला। प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो ने कहा कि पीएमओ की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

पीआईबी ने कहा, "यह दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नही चलाई जा रही है।" इसके अलावा पीआईबी ने लोगों से तथ्यों की सही जांच किए बिना अपनी आधार संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा ना करने की अपील की।

ऐसे में वायरल पोस्ट में किया गया दावा फर्जी है। भारत सरकार की ओर से कोई ऐसी योजना नहीं चलाई जा रही है।

Fact Check

दावा

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है की केंद्र सरकार की योजना के तहत आधार कार्ड पर सभी को तीन लाख तक का लोन उपलब्ध होगा।

नतीजा

दावा पूरी तरह से फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नही चलाई जा रही है। पीआईबी की ओर से इसको लेकर कहा गया कि तथ्यों की सही जाँच किए बिना अपनी आधार संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा ना करें।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+