Fact Check: गोल्ड की हॉलमार्किंग प्रक्रिया को लेकर वायरल हो रहा फर्जी लेटर

नई दिल्ली, 23 जुलाई। भारतीय बाजरों में इस समय सोने के भाव चढ़े हुए हैं, बीते गुरुवार कीमत में हुई गिरावट के बाद आज यानी शुक्रवार को गोल्ड के दाम में उछाल देखने को मिला। इस बीच 1 सितंबर से लागू हो रहे हॉलमार्क नियमों को लेकर सर्राफा व्यापारियों में खलबली मची हई है। दरअसल, 31 अगस्त के बाद से सर्राफा व्यापारी बिना हॉलमार्क की ज्वैलरी नहीं बेंच पाएंगे, ऐसे में उन्हें अपने माल की हॉलमार्किंग जल्द से जल्द करानी होगी। इसी उठापटक में हॉलमार्किंग को लेकर अब कई गुमराह करने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं।

Fact Check Fake letter going viral regarding hallmarking process of gold

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने हॉलमार्किंग की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इस पोस्ट को सर्राफा व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताकर वायरल किया जा रहा है। सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी के लेटर हेड के साथ शेयर किए गए पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा जून 2021 से सोने के जेवरातों की बिक्री हेतु दुकानदार को हॉलमार्किंग की प्रक्रिया को एक वर्ष यानी जून 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस पत्र को 'हॉलमार्किंग जून 2022 तक रोका गया' के हेडलाइन के साथ शेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, फिर हुआ धड़ाम, खरीदें 8000 रुपए सस्ता गोल्ड

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पत्र की जानकारी जब प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) को लगी तो टीम ने इस संबंध में लोगों को सही जानकारी दी। पीआईबी के आधिकारि ट्वीट पर बताया गया कि वायरल हो रहा पत्र फर्जी है। पीआईबी ने कहा, 'एक पत्र के साथ फ़र्ज़ी हैडलाइन जोड़कर यह दावा किया जा रहा है कि कोविड के कारण हॉलमार्किंग जून 2022 तक रोका जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 16 जून, 2021 को हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई थी।'

Fact Check

दावा

जून 2022 तक स्थगित हुई हॉलमार्किंग प्रक्रिया।

नतीजा

भारत सरकार द्वारा 16 जून, 2021 को हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई थी।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+