BSF का फेक ट्विटर अकाउंट किया गया डिलीट, सुरक्षा बल ने पत्र लिख की कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली, 07 सिंतबर: ट्विटर पर कई फेमस संगठनों और शख्सियतों के नाम पर फर्जी अकाउंट बने हुए हैं। इन अकाउंट की फोलोइंग की काफी बड़ी होती है। इसी बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के फर्जी अकाउंट के लेकर सरकार की ओर कार्रवाई की गई है। सरकार की फैक्ट चेक टीम के एक्टिवेट होने के बाद बीएसएफ जैसे दिखने वाले ट्विटर अकाउंट को डिलीट किया गया है। इसके साथ ही बीएसएफ ने ट्विटर को एक कड़े शब्दों में पत्र भी भेजा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, @BsfIndia0 नाम का फर्जी ट्विटर हैंडल बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के रूप में प्रतिरूपित था। यह खाता बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @BSF_India जैसा दिखता था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फैक्ट चेक यूनिट द्वारा इसे एक फर्जी अकाउंट घोषित करने के 24 घंटे के भीतर ट्विटर से हटा दिया गया।
वहीं बीएसएफ ने ट्विटर को फर्जी अकाउंट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए ट्विटर इंडिया को पत्र लिखा है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने मंगलवार को ट्विटर पर बीएसएफ के असली ट्विटर हैंडल जैसे दिखने वाले फर्जी अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा है। इसे हैंडल को हटाने के लिए कहा गया था। ट्विटर को जानकारी देने के तुरंत बाद फर्जी ट्विटर हैंडल को हटा दिया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने @BsfIndia0 को एक फर्जी ट्विटर हैंडल घोषित किया था। इस अकाउंट के 30 फॉलोअर्स थे और उसने 60 लोगों को फॉलो किया था। फैक्ट चेक यूनिट ने किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए पीआईबी ने फैक्ट चेक जारी किया था। क्योंकि अकाउंट माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर वायरल हो गया था और फॉलोवर्स को आकर्षित कर रहा था।
इस मामले को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि लोगों को फर्जी खाते से गलत सूचना दी जा सकती है। बीएसएफ एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है, जिसके पास 3,323 किलोमीटर भारत-पाकिस्तान और 4,096 किलोमीटर भारत-बांग्लादेश सीमाओं की रक्षा करने की जिम्मेदारी है।

Fact Check
दावा
@BsfIndia0 . नाम का एक फर्जी ट्विटर हैंडल सीमा सुरक्षा बल के आधिकारिक #ट्विटर अकाउंट के रूप में प्रतिरूपण कर रहा है
नतीजा
यह अकाउंट फेक है बीएसएफ का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है @BSF_India












Click it and Unblock the Notifications