Fact Check: क्या योगी ने संसद में ओवैसी को करा दिया था चुप, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: क्या योगी ने संसद में ओवैसी को करा दिया था चुप, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली, 04 अप्रैल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब एक महीने बाद भी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चर्चाओं में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो संसद में भाषण देने का है, जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स ने दावा किया है कि देखिए कैसे, योगी के शांत करवाने पर ओवैसी चुपचाप बैठ गए। आइए जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

Recommended Video

    Government of Uttar Pradesh: UP में Madrasas की जांच करेगी Yogi सरकार | वनइंडिया हिंदी
    जानें वायरल वीडियो में क्या है?

    जानें वायरल वीडियो में क्या है?

    24 सेकेंड के लंबे वायरल वीडियो में योगी हिंदी में बोलते नजर आ रहे हैं जब ओवैसी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। योगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि अगर किसी को भारत को समझने की जरूरत है।" इसी बीच हैदराबाद के सांसद ओवैसी उठते हैं। और वीडियो के अगले फ्रेम में योगी को रोकते हुए दिखते हैं, इसी बीच योगी औवेसी से कहते हैं, "बैठ जाए आप"

    कुछ ही समय में ओवैसी अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। इतने में ही वीडियो के पीछे से एक पंजाबी बैकग्राउंड स्कोर बजने लगता है।

    2017 से पहले का है ये वीडियो

    2017 से पहले का है ये वीडियो

    मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले , योगी आदित्यनाथ लगातार पांच बार गोरखपुर से सांसद थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो उसी दौर का है।

    इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो क्लिप, बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया था। असली फुल-लेंथ वीडियो 14 अगस्त 2014 को अपलोड किया गया था, जिसमें यह संकेत दिया गया था कि यह भाषण संसद के मानसून सत्र का है।

    जानें क्या है वीडियो का सच?

    जानें क्या है वीडियो का सच?

    उस पूरे वीडियो में योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन लोकसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला करते हुए अपना भाषण शुरू करते हुए सुना जा सकता है। जिस वायरल हिस्से में वह कथित तौर पर ओवैसी पर चिल्लाते हैं, वह वीडियो में 10 मिनट 20 सेकेंड पर आता है।

    हालांकि असल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ को ओवैसी ने बाधित नहीं किया था। बल्कि 10.27 बजे योगी ने बैठने के लिए जिनको कहा था, वो कांग्रेस सांसद थे।

    फेक और एडिटेड वीडियो है ये

    फेक और एडिटेड वीडियो है ये

    हाथ में किताब लेकर ओवैसी जिस हिस्से में कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं, वह इस सीन के करीब 3 मिनट बाद आता है। 10.30 बजे ओवैसी पहली बार उठे थे। ओवैसी योगी के भाषण में बाधा डालने और भाजपा सांसद पर दंगों में हताहतों के संबंध में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाया। लेकिन लोकसभा के तत्कालीन डिप्टी स्पीकर डॉ एम थंबीदुरई ने मांग की कि ओवैसी बैठ जाएं। इसी निर्देश का पालन कर ओवैसी बैठ गए। ओवैसी को लगभग 14.05 बजे अपनी सीट पर वापस बैठते हुए देखा जा सकता है। जिससे ये साफ होता है कि ये वीडियो फेक और एडिटिंग करके बनाया गया है।

    Fact Check

    दावा

    संसद में योगी आदित्यनाथ ने सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बैठने को कहा।

    नतीजा

    नहीं, संसद में योगी आदित्यनाथ ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी को बैठने को नहीं कहा था।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+