Fact check: जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को देख क्या हंस रहे थे पुतिन? जानिए वायरल वीडियो का सच

Fact check: जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को देख क्या हंस रहे थे पुतिन? जानिए वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली, 03 अप्रैल: यूक्रेन और रूस के जंग के बीच सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को देख पुतिन का ये हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें इस वीडियो का क्या है सच?

'जेलेंस्की कॉमेडी कर रहे थे और पुतिन हंस रहे थे'

'जेलेंस्की कॉमेडी कर रहे थे और पुतिन हंस रहे थे'

लगभग 16 सेकंड की इस छोटी वीडियो क्लिप में एक यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की मंच पर कॉमेडी परफॉर्मेंस करते हुए दिख रहे हैं। इस कॉमेडी परफॉर्मेंस को देखते हुए दर्शकों में बैठे पुतिन को मुस्कुराते हुए भी दिखाया गया है। ये वीडियो काफी पुरानी है क्योंकि इसमें जेलेंस्की इसमें काफी युवा दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर कर किया जा रहा ये दावा

वीडियो को शेयर कर किया जा रहा ये दावा

कई फेसबुक और ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने वीडियो क्लिप को कैप्शन के साथ साझा किया है। एक यूजर ने लिखा, "जैसा भाग्य ने किया होगा! कलाकार-हास्य अभिनेता वलोडिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के वर्तमान राष्ट्रपति, ने कुछ साल पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने कॉमेडी परफॉर्मेंस किया था।"

20 साल पुराना है ये वीडियो

20 साल पुराना है ये वीडियो

एक अन्य फेसबुक यूजर ने लिखा, "आज से लगभग 20 साल पहले। जेलेंस्की ने पुतिन के बारे में एक मजाक बनाया था, जब वह एक रूसी कॉमेडी शो में दर्शकों के बीच थे। लेकिन पुतिन ने तालियां नहीं बजाई थी। आज ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन हो गए हैं।''

जानें क्या है वीडियो का सच?

जानें क्या है वीडियो का सच?

इंडिया टुडे के मुताबिक इस वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और ये वीडियो सच नहीं है। ये दो अलग-अलग वीडियो क्लिप एक साथ एडिट करके बनाए गए हैं। InVID और रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें दो असली वीडियो मिले जिन्हें वायरल वीडियो बनाने के लिए एक साथ जोड़ा गया है। जेलेंस्की का वीडियो 'केवीएन' के यूट्यूब चैनल पर परफॉर्म करते हुए मिला। वीडियो के साथ लिखा गया है, "केवीएन प्रमुख लीग 2002"। असल वीडियो डेढ़ घंटे से अधिक लंबा है। यह वीडियो चैनल पर 2012 में अपलोड किया गया था। पुतिन को असल वीडियो में एक बार भी नहीं देखा गया है।

कैसे वीडियो में हंसते हुए दिखे पुतिन

कैसे वीडियो में हंसते हुए दिखे पुतिन

एक दूसरे वीडियो में 35:28 पर वही क्लिप मिली जो वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई थी। वीडियो का दूसरा भाग मिला, जहां पुतिन को दर्शकों के बीच बैठे देखा जा सकता है, उसी यू-ट्यूब चैनल पर 2013 में ये वीडियो अपलोड किया गया था। ये परफॉर्मेंस साल 2006 का है। इस वीडियो में 1:07 पर दर्शकों में पुतिन का वायरल हिस्सा देखा जा सकता है। लेकिन पुतिन किसी और वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जेलेंस्की के वीडियो पर नहीं। इसलिए पुतिन का जेलेंस्की का को देख कर हंसने का वीडियो गलत है।

Fact Check

दावा

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को देख हंस रहे थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

नतीजा

नहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कॉमेडी परफॉर्मेंस को देख नहीं हंस रहे थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। ये एक एडिटेड वीडियो था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+