Fact Check: बालासोर हादसे के बाद क्या सच में भागे रेलकर्मी, लोको पायलट की हुई मौत? जानिए हकीकत
बालासोर हादसे को लेकर दावा किया जा रहा कि रेलवेकर्मी भाग खड़े हुए। घटना में लोकोपायलट की मौत भी हो गई। लेकिन अब रेलवे विभाग ने खुद सच सामने रखा है।

बालासोर ट्रेन हादसे (Balasore Train Accident) को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मे दावा किया जा रहा कि एक लोकोपायलट की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के तुरंत बाद अन्य रेलवेकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। इस दावे पर दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ जगह ये खबर है कि रेलकर्मी भाग गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। उनके बयान के मुताबिक दावे का सच कुछ और ही है।
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने इस भीषण घटना की हकीकत साझा की। रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा ने कहा कि बालासोर जिले में बहनगा बाजार रेलवे स्टेशन है। हादसा 2 जून की शाम 6:55 बजे का है। जब कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटना एक त्रासदी बन गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कोरोमंडल के बहनगा बाजार रेलवे स्टेशन से दो मेल एक्सप्रेस गाड़ियों को अलग- अलग दिशा से गुजरना था। इस स्टेशन पर दो मेन लाइन हैं। इसके बगल में जो 2 लाइन हैं वे लूप लाइन हैं, जिस पर गाड़ियां रुकती हैं।
कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई जाने के लिए आ रही थी, जिसके लिए सिग्नल ग्रीन थे और सब कुछ सेट था। पायलट को सिग्नल ग्रीन दिख रहा था, उसे सीधा जाना था। कोरोमंडल एक्सप्रेस की स्पीड 128 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जबकि यशवंत एक्सप्रेस 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही थी। लेकिन अचानक एक मालगाड़ी को पास कराने की चक्कर में ये गाड़ियां लूप लाइन में फंस गईं और भीषण हादसा हो गया।
हादसे के बाद कई घंटे तक रूध बाधिक होने के बाद रविवार देर शाम शुरू कर दिया गया। वहीं इस रेल हादसे को लेकर कुछ फर्जी खबरों पर रेलवे ने बयान दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ जगहों पर गलत खबर चल रही है कि रेलकर्मी भाग गए हैं ऐसा कुछ नहीं है सभी कर्मचारी हमसे संपर्क में हैं।
Recommended Video

सीपीआरओ ने कहा कि रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। जो भी जानकारी रेलवे द्वारा दी जा रही है वे ही सही है। लोको पायलट के मृत होने की खबर भी चल रही है पर ऐसा कुछ नहीं उनका इलाज AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा है। वे खतरे से बाहर हैं।

Fact Check
दावा
बालासोर हादसे को लेकर दावा किया जा रहा कि रेलवेकर्मी भाग खड़े हुए। घटना में लोकोपायलट की मौत भी हो गई।
नतीजा
दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहा कि रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। ऐसे में हादसे के बाद रेलकर्मियों के भागने और लोकोपायलट की मौत का दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications