Fact Check: क्या 5 राज्यों में चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी आराम से बैडमिंटन खेल रहे थे? वायरल हुआ वीडियो

Fact Check: क्या 5 राज्यों में चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी आराम से बैडमिंटन खेल रहे थे? वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, 13 मार्च: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बार फिर निराशा का स्वाद चखा है। इन पांचों राज्यों में कहीं भी कांग्रेस जीत नहीं पाई है। सबसे पुरानी पार्टी को पंजाब में भी एक बड़ा झटका लगा है, पंजाब ही एक ऐसा राज्य था, जहां वो सत्ता में थी। इस बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी का शटल बैडमिंटन खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को वायरल इस दावे के साथ किया जा रहा है कि पार्टी की भारी हार के बीच राहुल गांधी बैडमिंटन खेलते हुए नजर आए। आइए जानें क्या है इस वीडियो का सच?

'5 राज्यों में कांग्रेस के अपमान के बाद राहुल गांधी बैडमिंटन खेलते नजर आए'

'5 राज्यों में कांग्रेस के अपमान के बाद राहुल गांधी बैडमिंटन खेलते नजर आए'

वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं, पुलिस और सुरक्षा गार्डों से घिरे एक इनडोर कोर्ट में बैडमिंटन खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में भीड़ द्वारा राहुल के शॉट्स की सराहना की जा रही है। एक हिंदी समाचार के फेसबुक पेज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, "पांच राज्यों में कांग्रेस के अपमान के बाद राहुल गांधी बैडमिंटन खेलते नजर आए।"

वहीं 'पंजाब केसरी मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़' के आधिकारिक फेसबुक पेज ने भी उसी वीडियो को हिंदी में कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "राहुल गांधी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद थोड़े आराम के मूड में दिखे। वीडियो वायरल हो गया है।"

क्या सच में चुनाव हारने के बाद राहुल बैडमिंटन खेल रहे थे?

क्या सच में चुनाव हारने के बाद राहुल बैडमिंटन खेल रहे थे?

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने इस दावे को सच नहीं पाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणाम घोषित होने के बाद राहुल गांधी ने बैडमिंटन नहीं खेला। यह वीडियो 10 मार्च को मतगणना से एक दिन पहले केरल में शूट किया गया था।

कुछ कीवर्ड सर्च की मदद से आपको गूगल पर कुछ लेख मिलेंगे। उन समाचार रिपोर्ट की कवर इमेज में राहुल गांधी की दो तस्वीरें हैं, एक जहां राहुल आइसक्रीम का आनंद लेते हुए फोटो खिंचवा रहे थे, वहीं दूसरे में वह बैडमिंटन रैकेट पकड़े हुए थे। हालांकि ये न्यूज रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को प्रकाशित हुई थी लेकिन शीर्षक में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि उक्त गतिविधियां राहुल द्वारा केरल में चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले की 09 मार्च 2022 को की गई थीं।

9 मार्च का है ये वीडियो

9 मार्च का है ये वीडियो

आपको राहुल गांधी के यू-ट्यूब के अधिकारिक हैंडल पर ये वीडियो मिल जाएगी, जो 09 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले अपलोड की गई थी। इस वीडियो के विवरण में बताया गया है कि राहुल गांधी सुल्लामुस्सलम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज अरेकोड, एर्नाड, मलप्पुरम के नए इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के खेल का आनंद लिया।

Fact Check

दावा

क्या 5 राज्यों में कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी बैडमिंटन खेल रहे थे।

नतीजा

नहीं, राहुल गांधी के बैडमिंटन खेलने का ये वीडियो चुनावी नतीजे से एक दिन पहले की है।

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+