Fact Check: थर्ड वेब के चलते क्या PM मोदी ने फिर से किया लॉकडाउन का ऐलान, जानें वायरल खबर का सच
Fack Check:लॉकडाउन का दावा करने वाली वायरल खबर का सच
नई दिल्ली, 10 सितंबर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आशंकाएं जताई जा रही है। तीसरी लहर में वायरल के फैलते खतरे की तरह की फेक खबरों का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप पर तीसरी लहर को लेकर कई भ्रामर और फेक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसी ही एक खबर क यूट्यूब चैनल के जरिए फैलाई जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

यूट्यूब चैनल DNS ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो अपलोड किए हैं, जिसके थमनेल काफी भ्रामक बनाए गए हैं। वीडियो के थमनेल के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने का फेक दावा किया जा रहा है। वीडियो में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन का आदश दिया है। तीसरी लहर पर पीएम मोदी का भयंकर ऐलान, फिर किया लॉकडाउन।

इस वीडियो की जब जांच की हुई तो इसकी सच्चाई सामने आ गई। खबर बिल्कुल फेक हैं। खबर में फर्जी दावे कर लोगों को भ्रमित किय़ा जा रहा है। PIB फैक्ट चेक में इस वीडियो और उसके दावे को फेक साबित कर दिया गया है। आपको भी सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली फेक खबरों से बचकर रहना चाहिए। ये खबर भ्रम फैलाती है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ऐसी ही खबरों पर लगाम लगाने के लिए ये पहल शुरू की है।

Fact Check
दावा
FAKE NEWS
नतीजा
FAKE












Click it and Unblock the Notifications