Fact Check: CUET एग्जाम के आंसर शीट को लेकर क्या NTA ने की इतनी बड़ी लापरवाही? सामने आया सच
Fact Check: देश में इन दिनों लगभग हर नागरिक भारत की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को देखकर परेशान है। पिछले कुछ दिनों में देश में कई पेपर लीक और परीक्षा को लेकर विवाद सामने आए हैं। देश में फिलहाल NEET UG में कथित पेपर लीक मामला, UGC-NET को रद्द करना और CSIR-NET को स्थगित करने जैसे कई परीक्षा को लेकर विवाद हो रहा है।
पेपर लीक मामले को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कई तरह के लापरवाही के आरोप लगे हैं। पेपर लीक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की भ्रामक खबरें वायरल किए जाए रहे हैं। ऐसा ही एक वायरल दावा CUET एग्जाम के आंसर शीट को लेकर किया जा रहा है। जिसमें एनटीए पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'सारी कोशिशें बेकार हो गईं', NEET PG परीक्षा कैंसिल होने से दुखी हुए छात्र, सोशल मीडिया पर छलका उनका दर्द
CUET एग्जाम के आंसर शीट को लेकर क्या किया जा रहा है दावा?
CUET एग्जाम के आंसर शीट को लेकर कई सोशल मीडिया पर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। @Ajatikaa नाम की यूजर ने ग्राउंड रिपोर्ट को लेकर दावा किया है कि, खुले आसमान के नीचे CUET एग्जाम के ट्रंक देखने को मिले हैं। वहीं कई बक्से के सील टूटे हुए हैं तो कुछ बक्सों के सील लगे भी दिखे हैं। जबकि CUET (UG) के ताजा एक्जाम 15-5-2024 डेट लिखी है और नतीजे अभी आए नही हैं। क्या NTA इस मामले में जवाब देगा।''
@Ajatikaa की ground report
— journalistvalmikipandey (@journalistlhp) June 27, 2024
खुले आसमान के नीचे CUET exam के ट्रंक।
कई बक्सों के सील टूटे हुए हैं ,तो कुछ बक्से सील लगे हुए दिखाई दे रहे हैं.@NTA_Exams #NTA_Exam pic.twitter.com/uR3xQ8ZwdN
इस तरह के ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर ने शेयर किया है। वहीं कई यूजर ने NTA से पूछा है कि क्या CUET के आंसर शीट के बक्से की सील सच में टूटी हुई मिली है? वायरल वीडियो में कुछ टिन के बक्से देखे जा रहे हैं, जिसपर परीक्षा के लोगो भी लगे हुए हैं।
@Ajatikaa की ground report
— journalistvalmikipandey (@journalistlhp) June 27, 2024
खुले आसमान के नीचे CUET exam के ट्रंक।
कई बक्सों के सील टूटे हुए हैं ,तो कुछ बक्से सील लगे हुए दिखाई दे रहे हैं.@NTA_Exams #NTA_Exam pic.twitter.com/uR3xQ8ZwdN
ये भी पढ़ें- Fact-Check: क्या सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी काले रंग की ड्रेस? जानिए क्या है इस वायरल दावे का सच
क्या है वायरल वीडियो का सच?
पीआईबी फैक्ट चेक ने दावा किया है कि CUET परीक्षा के आंसर शीट के बक्सों को लेकर सोशल मीडिया पर जो कुछ भी वायरल किया जा रहा है, वो भ्रामक खबर है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि NTA परिसर में हॉल के बाहर रखे गए बक्से असल में खाली हैं।
एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि NTA परिसर में खुले आसमान के नीचे CUET परीक्षा के बक्से रखे हुए हैं। बक्सों के सील टूटे हुए हैं। #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 27, 2024
✅ यह दावा पूर्णतः फर्जी है
✅ NTA परिसर में हॉल के बाहर रखे गए बक्से खाली है एवं इनमें परीक्षा संबंधी सामग्री नहीं है pic.twitter.com/HVK6mGT0AM
पीआईबी फैक्ट चेक ने लिखा है कि, ''एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि NTA परिसर में खुले आसमान के नीचे CUET परीक्षा के बक्से रखे हुए हैं। बक्सों के सील टूटे हुए हैं। ये दावा पूर्णत फर्जी है। NTA परिसर में हॉल के बाहर रखे गए बक्से खाली है एवं इनमें परीक्षा संबंधी सामग्री नहीं है।''
पीआईबी फैक्ट चेक ने यह भी कहा है कि, ''NTA द्वारा परीक्षा संबंधी सामग्री वाले बक्सों को खुले परिसर में नहीं रखा जाता है। ऐसे बक्से सुरक्षाकर्मियों की सतत निगरानी में रखे जाते हैं।''
बता दें कि CUET परीक्षा 29 मई 2024 को खत्म हुआ था। एनटीए ने इस बार CUET परीक्षा 2024 को आयोजन हाईब्रिड मोड में किया था। पहले परीक्षा 24 मई को होनी थी लेकिन फिर पुनर्निर्धारित करते हुए 29 मई को आयोजित की गई थी।

Fact Check
दावा
दावा: CUET परीक्षा 2024 के आंसर शीट के बक्से NTA परिसर में पाए गए हैं, जिसकी सील टूटी हुई मिली है।
नतीजा
फैक्ट: नहीं, ये दावा पूर्णत फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications