Fact Check: क्या कार में बैठकर राहुल गांधी देख रहे थे PM मोदी का शपथ ग्रहण, अब सामने आया Vidoe का सच?

Fact Check: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी चलती कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देख रहे हैं। इस 16 सेकेंड के वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 की शाम को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री के रूप में अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। इस समारोह में राहुल गांधी नहीं गए थे। विपक्ष की ओर से सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही वहां गए थे।

Rahul Gandhi Fact Check

ये भी पढ़ें- Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्वाति मालीवाल-ध्रुव राठी का ऑडियो, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे हैं लोग?

राहुल गांधी के वीडियो को शेयर लोग कह रहे हैं कि ये चोरी-चुपके पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देख रहे थे। वीडियो में राहुल गांधी चलती कार में बैठे हैं और उनके सामने वाली मिनी टीवी में पीएम मोदी शपथ लेते दिख रहे हैं।

राहुल गांधी के इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने भी शेयर किया है, जिसको 37 हजार से ज्यादा लाइक्स किया गया है। वहीं ट्विटर पर एक शख्स ने वीडियो को शेयर लिखा, ''भारत में शक्तिशाली विपक्ष राहुल गांधी''। इसी तरह वीडियो को यूट्यूब पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गय है, "राहुल गांधी पीएम मोदी को शपथ लेते देख आनंद ले रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- Fact- Check: क्या राहुल गांधी ने गरीब महिलाओं को हर महीने 1 लाख देने का किया वादा? जानिए Viral Video का सच

क्या है वीडियो का सच?

हालांकि हमने फैक्ट चेक में पाया है कि राहुल गांधी के इस क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और वीडियो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। जब आप वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च करेंगे तो आपको एक 17 अप्रैल 2024 का एक वीडियो मिलेगा। जो खुद राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह पोस्ट लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले की है, जो 19 अप्रैल को हुआ था।

राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''भारत की सोच में, भारत की खोज में!'' इस वीडियो में राहुल गांधी की सीट के आगे को मिनी टीवी स्क्रीन दिख रही है, वो ऑफ है...उसपर कोई क्लिप नहीं चल रही थी। वहीं एडिटेड वीडियो में राहुल गांधी की सीट के आगे वाली मिनी टीवी पर पीएम मोदी शपथ लेते हुए दिख रहे हैं।

राहुल गांधी के सामने स्क्रीन पर दिखाए गए मोदी के फुटेज में उन्होंने ग्रे रंग का जैकेट पहना है। वहीं 2024 के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने गहरे नीले रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पहना था।

Fact Check

दावा

दावा: राहुल गांधी चलती कार में पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देख रहे थे।

नतीजा

फैक्ट: नही, राहुल गांधी चलती कार में पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह नहीं देख रहे थे।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+