Fact Check: क्या वाराणसी में होली पर विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़, जानिए वायरल वीडियो का सच?
Fact Check: सोशल मीडिया पर होली खेलते हुए एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वाराणसी का है और होली के दौरान महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की है।

Fact Check: होली का त्यौहार में 08 मार्च को देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। होली के त्यौहार के बाद आपने सोशल मीडिया पर कई सारी वीडियो और फोटोज वायरल हो रही है। होली पर रंग लगाने के नाम पर कई मनचलें लड़कियों को परेशान भी करते हैं। इसी बीच ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने यूपी के वाराणसी में विदेशी महिला को होली पर परेशान किया है। वीडियो में एक विदेशी महिला के साथ कुछ लड़कों को तंग करते हुए देखा जा सकता है। ट्विटर पर इस वीडियो को कई वैरिफाइड यूजर्स ने भी शेयर किया है।

होली के नाम पर कितना शर्मनाक और घिनौना...'
इस वीडियो को शेयर कर फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर लिखा, ''होली के नाम पर कितना शर्मनाक और घिनौना हुड़दंग होता है। इस विदेशी महिला का अनुभव सुनिए...।'' वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ विदेशी महिलाएं आपस में होली खेल रही हैं और उसका वीडियो बना रही हैं। इसी बीच कुछ लड़के गुलाल लेकर आते हैं और जबरन विदेशी महिला को गुलाल लगाने लगते हैं। महिला वहां से जब आगे निकल जाती है तो फिर कुछ लड़के आते हैं और महिला को रंग लगाने लगते हैं।
जिसके बाद महिला अपना अनुभव बताती है। महिलाएं कहती हैं कि ये कैसे लड़के हैं, जो उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को शेयर कर कई लोगों ने यूपी पुलिस को भी टैग किया है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?
विनोद कापड़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रणवीर सिंह निबोरिया नाम के ट्विटर यूजर ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ''बेशक, ये वीडियो पुराना है किंतु होली पर फूहड़ता परोसना नितांत गलत है। बात यहां विदेशी महिला की ना होकर महिलाओं के लिए होनी चाहिए थी उनके अस्तित्व बनाए रखने की होनी चाहिए। कोई भी पर्व फूहड़ता फैलाने की इजाजत नहीं हो सकता कतई नहीं हो सकता।''

2 साल पुरानी है वीडियो
बता दें कि ये वीडियो वाराणसी, उत्तर प्रदेश का जरूर है लेकिन ये इस साल की होली की नहीं है। ये वीडियो दो साल पुराना है। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 2-3 साल पहले अपलोड किया गया था। यू-ट्यूब चैनल Under The Same Sky पर ये वीडियो 2020 में अपलोड किया गया था। Under The Same Skye नाम का यू-ट्यूब चैनल, वीडियो में दिखाई देने वाली महिला का ही है। इस चैनल पर होली के और भी वीडियो हैं, जो साल 2020 में ही अपलोड किए गए थे। यानी वायरल हो रहे वीडियो का इस साल के होली के त्यौहार से कोई संबंध नहीं है।
ये है 2020 में अपलोड किया गया वीडियो

Fact Check
दावा
दावा- वाराणसी में इस साल होली के दौरान विदेशी महिला को कुछ युवकों ने लगाया जबरन गुलाल।
नतीजा
सच:ये वीडियो इस साल होली की नहीं है। वीडियो साल 2020 की है।












Click it and Unblock the Notifications