Fact check:क्या वैक्सीन लेने वालों की 2 साल में हो जाएगी मौत? जानें वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली, मई 25: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के भ्रामक मैसेज वायरल हो रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किए जा रहे एक मैसेज में तो यहां तक कहा जा रहा है कि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, उनकी जान खतरे में हैं। अब इस दावे को लेकर सरकारी संस्था पीआईबी ने पड़ताल की है।

Fact check Death within 2 years of getting Covid vaccine know the truth

सोशल मीडिया पर नोबल विजेता और फ्रेंच वायरलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्टेनियर के हवाले से एक खबर छापी है। वायरल मैसेज में लिखा है कि, सभी वैक्सीन लगवाने वाले लोग दो साल के अंदर मर जाएंगे। नोबेल विजेता ल्यूक मॉन्टेनियर ने पुष्टि की है कि जिन लोगों को वैक्सीन दी गई है, उनके बचने की कोई संभावना नहीं है। चौंकाने वाले साक्षात्कार में, दुनिया के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट ने स्पष्ट रूप से कहा: उन लोगों के लिए कोई उम्मीद नहीं है, और जिनके लिए पहले से ही टीका लगाया गया है, उनके लिए कोई संभावित इलाज नहीं है। हमें शवों को भस्म करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

मैसेज में कहा गया है कि, वैक्सीन के घटकों का अध्ययन करने के बाद अन्य प्रमुख वायरोलॉजिस्टों ने वैज्ञानिक के दावों का समर्थन किया। वे सभी एंटीबॉडी निर्भर वृद्धि से मर जाएंगे। पीआईबी ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। पीआईबी ने कहा कि वैक्सीन से लोगों की जान को खतरा नहीं है। सोमवार को एक ट्वीट के माध्यम से पीआईबी ने वायरल दावे की पोल खोली और ऐसे किसी भी दावे को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की।

फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck.pib.gov.in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check

दावा

सभी वैक्सीन लगवाने वाले लोग दो साल के अंदर मर जाएंगे

नतीजा

पीआईबी ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। पीआईबी ने कहा कि वैक्सीन से लोगों की जान को खतरा नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+