Fact Check: गाय का शिकार कर रहे नामीबिया से आए चीते? जानिए वायरल Video की हकीकत

नई दिल्ली, 22 सितंबर: नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीतों के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियोज घूम रही है। वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि विदेशी चीते कभी हिरण तो कभी बंदर को शिकार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चीतों की कई वीडियोज सामने आ चुकी है। वहीं अब एक और इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें चीता गया को अपना शिकार बनाकर घसीटते हुए लेकर जा रहा है।

चीतों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चीतों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नामीबिया से भारत आए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। अभी इन चीतों को वहां रहते हुए एक हफ्ते का भी वक्त नहीं हुआ, लेकिन इनकी कई सारी वीडियो #Cheetah जैसे हैशटेग के साथ वायरल हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक चीता गाय को दबोचने के बाद अपने मुंह में दबाकर जंगल के अंदर ले रहा है।

चीता जैसा जानवर गाय का कर रहा शिकार

चीता जैसा जानवर गाय का कर रहा शिकार

वायरल वीडियो के साथ कुछ लोगों का दावा है कि चीतों को खाने के लिए अब गायें मुहैया कराई जा रही हैं? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीता जैसा जानवर गाय का शिकार करता है। कई यूजर्स इसे हाल ही में भारत आए चीतों में से एक बता रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "हिरण के बाद गाय बनी आहार, मोदीजी के चीते के भोजन गाय के बाद मानव का भोजन हो तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। आखिर क्या चाहते हैं मोती जी।"

जानिए क्या है सच्चाई?

हालांकि जब फैक्ट चेक में इस खबर की तह तक जाने के लिए पड़ताल की तो। चीतों का दावा करने वाली यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। क्योंकि यह गाय के शिकार का यह वीडियो हाल ही का नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाय का शिकार करने वाला यह जानवर चीता नहीं बल्कि तेंदुआ है। जो कि इसी साल अगस्त में वायरल हुई थी, जबकि चीते को भारत में 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए थे।

15 अगस्त, 2022 को पोस्ट किया गया था वीडियो

15 अगस्त, 2022 को पोस्ट किया गया था वीडियो

बता दें कि इस सेम वीडियो को आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला के 15 अगस्त, 2022 ने पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि तेदुआ गाय का शिकार कर रहा है। इसके बाद ही कई मीडिया रिपोर्ट में इसी वीडियो के साथ कई रिपोर्ट मिली है, जिससे साफ पुष्टि होती है कि चीते का दावा पूरी तरह से फेक है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि नामीबिया से आए चीतों को शिकार के लिए गाय दी जा रही है।

नतीजा

दावा पूरी तरह से फेक है। गाय का शिकार करने वाला चीता नहीं बल्कि तेंदुआ है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+