Fact Check: क्या बैंक मैनेजर को बीजेपी नेता ने मारा था थप्पड़, वायरल वीडियो का कुछ और है सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर से तीखी बहस के बाद एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा दावा किया जा रहा है कि बैंक मैनेजर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ने थप्पड़ जड़ा है।

इस घटना ने ऑनलाइन काफी आक्रोश पैदा कर दिया है। वहीं, एक शख्स ने वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए कमेंट किया, 'बीजेपी नेता ने पब्लिक सेक्टर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने की हिम्मत की। अहंकारी बीजेपी को जल्द ही सबक सिखाना चाहिए।' कई फेसबुक यूजर्स ने भी वीडियो शेयर किया है।

Fact Check

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें कई मराठी और अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट्स में इसके वीडियो मिले। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने पुष्टि की कि यह घटना 13 अगस्त को जालना जिले में हुई थी। इसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर को शेतकारी संगठन के युवा जिला अध्यक्ष मयूर बोर्डे ने थप्पड़ मार दिया।

इस मामले में बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की थी। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर युवा जिला अध्यक्ष मयूर बोर्डे को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन एक किसान संघ है जो स्वाभिमानी पक्ष से संबद्ध है, जो 2004 में राजू शेट्टी द्वारा स्थापित एक राजनीतिक पार्टी है।

TV9 मराठी के अनुसार, किसानों ने बोर्डे से शिकायत की थी कि जब वे पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे तो बैंक मैनेजर धीरेंद्र सोनकर ने उन्हें ठीक से जवाब नहीं दिया और भगा दिया। किसानों के इस "उत्पीड़न" से नाराज होकर मयूर बोर्डे ने सोनकर से बहस की, जिसके बाद विवाद हो गया।

इस घटना के बाद बैंक मैनेजर धीरेंद्र सोनकर ने जाफराबाद पुलिस स्टेशन में बोर्डे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मयूर बोर्डे भाजपा से जुड़े नहीं हैं, लेकिन स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की युवा शाखा का नेतृत्व करते हैं। इसकी राजनीतिक शाखा, स्वाभिमानी पक्ष, राजू शेट्टी द्वारा स्थापित की गई थी।

शेट्टी 2009 से 2019 तक हातकणंगले लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए, लेकिन 2017 में भाजपा द्वारा किसानों को धोखा देने के आरोपों के बाद पार्टी छोड़ दी। 2024 में शेट्टी ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन शिवसेना के धैर्यशील संभाजीराव माने से हार गए थे।

Fact Check

दावा

दावा: भाजपा नेता ने बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारा था।

नतीजा

फैक्ट: भाजपा नेता ने बैंक मैनेजर को थप्पड़ नहीं मारा था, बैंक मैनेजर को थप्पड मारने वाले शख्स का नाम मयूर बोर्डे है और भाजपा नेता नहीं है। सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल हो रहा था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+