Fact Check: अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर पंडितों की हत्या का मजाक उड़ाया? जानें वायरल VIDEO का सच

नई दिल्ली, 29 मार्च: हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हालिया रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक बयान दिया था। जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस क्लिप में वह बीजेपी विधायकों की द कश्मीर फाइल्स को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की मांग पर बोल रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि, इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दो, सभी फ्री में देख लेंगे।

Fact Check: Arvind Kejriwal mocked killing of Kashmiri Pandits? Know truth of viral video

अब इस वीडियो की पृष्ठभूमि में भाजपा के कई सदस्यों ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर हंस रहे थे और हिंदुओँ के नरसंहार को झूठा बता रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि, केवल एक अमानवीय, क्रूर व भ्रष्ट दिमाग ही कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर हंस सकता है और उसे नकार सकता है। केजरीवाल ने कश्मीर फाइल्स को झूठा करार देकर हिंदू समुदाय के जख्मों को हरा कर दिया है, जो 32 साल से अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रहने को मजबूर हैं।

वहींबीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने घायल बच्चों की तस्वीरों के साथ सीएम केजरीवाल के संबोधन का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा कहना अपनी मां के चरित्र पर सवाल उठाने के बराबर है। धिक्कार है केजरीवाल जी। केजरीवाल ने आतंकियों का बचाव कर देश के हर शहीद और सेना के जवानों को गालियां दी हैं। बीजेपी प्रवक्त गौरव गोयल ने लिखा कि, कश्मीरी पंडितो का मजाक मत कर केजरीवाल, शर्म कर !! किसी के होने वाले दामाद ने चंडीगढ़ में कोठी खरीदी है, पैसा कहां से आया ? उसका नाम यूट्यूब पर डालना चाहिए....

बीजेपी नेताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधे जाने के बाद हमने केजरीवाल के उस भाषण की पड़ताल की है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, केजरीवाल कश्मीरी पंड़ितों के नरसंहार पर हंस रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का पूरा वीडियो आप के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। 20 मिनट के संबोधन में, वह आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के बारे में बोलते हैं। वीडियो में कहीं भी केजरीवाल ने 1990 की कश्मीर हिंसा का खंडन नहीं किया है।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अमित मालवीय और कपिल मिश्रा दोनों ने यह दिखाने के लिए अपने भाषण को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है कि केजरीवाल और आप के सदस्यों ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा का मजाक उड़ाया है। ऑल्ट न्यूज़ के मुताबिक, मालवीय द्वारा अपलोड की गई 15-सेकंड की क्लिप में 00:03 और 00:08 सेकंड के दो जंप कट हैं। इससे ही पता चलता है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

Fact Check

दावा

सीएम केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर हंस रहे थे और हिंदुओँ के नरसंहार को झूठा बता रहे हैं।

नतीजा

वीडियो में कहीं भी केजरीवाल ने 1990 की कश्मीर हिंसा का खंडन नहीं किया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+