फैक्ट चेक: एयर इंडिया हटाने जा रहा है बोइंग 747 विमान, जानें क्या है सच

नई दिल्ली। हाल ही में कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें दावा किया गया है कि, एयर इंडिया अपनी फ्लीट से बोइंग 747 को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना बना रहा है। बता दें कि ये प्लेन पिछले 50 सालों से एयर इंडिया की फ्लीट में शोभा बढ़ा रहे हैं। इस पर अब एयर इंडिया की ओर से बयान सामने आया है। एयर इंडिया ने कहा है कि बोइंग 747 उसकी फ्लीट का हिस्सा रहेगा और इसे रिटायर करने की खबरें झूठी हैं।

Fact check Air India is set to retire its Boeing 747 aircraft from its fleet

अमेरिका की मशहूर विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 50 साल पहले 30 सितंबर 1968 को पहले 747 का सिएटल स्थित फैक्ट्री में निर्माण किया था। एयर इंडिया को 1971 में अपना पहला जंबो जेट मिला था। B747-200B का नाम भारतीय एयरलाइंस ने सम्राट अशोक रखा था। एयर इंडिया पिछले 25 वर्षों से B747-4 संस्करण का संचालन कर रहा है। आज भी एयर इंडिया के विश्वनीय विमानों में बोइंग 747 का नाम आता है।

हाल ही में एयर इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि, हम जंबो जेट को चरणबद्ध तरीके से रिटायर करने की योजना बना रहे हैं। एआई बोर्ड की अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विमान औसतन 25 वर्ष से अधिक पुराने हैं और उन्हें हटा दिया जाएगा। एयर इंडिया चार इंजन वाले विमानों को संचालित करने वाली एकमात्र वाणिज्यिक भारतीय एयरलाइन है।

इस खबर पर अब एयर इंडिया ने बयान जारी कर रहा कि, मीडिया रिपोर्ट बताती है कि एयर इंडिया अपने बेड़े से बोइंग 747 विमान को रिटायर करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है B747 कल अपनी आखिरी उड़ान का संचालन करेगा। यह खबर गलत है। B747 हमारे बेड़े का अभिन्न अंग बना रहेगा। इस लिहाज से वायरल हो रही खबर फेक साबित हुई है।

Fact Check

दावा

एयर इंडिया अपनी फ्लीट से बोइंग 747 को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना बना रहा है।

नतीजा

एयर इंडिया ने कहा कि, यह खबर गलत है। B747 हमारे बेड़े का अभिन्न अंग बना रहेगा। इस लिहाज से वायरल हो रही खबर फेक साबित हुई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+