Fact Check: क्या अभिषेक बच्चन ने निम्रत कौर से रचाई शादी? ऐश्वर्या राय का हुआ ऐसा हाल, जानें फोटो का सच
Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur: बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई खटास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चन परिवार ने ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है। यहां तक की कुछ खबरों में तो तलाक होने की भी बात कही जा रही है।
निमरत कौर-अभिषेक बच्चन के अफेयर की चर्चा
वहीं अब अभिषेक बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी खबरें सामने आने लगी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों फिल्म 'दसवीं' में एकसाथ नजर आए थे।

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की फोटो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं उसी तस्वीर में ऐश्वर्या राय का हाल काफी बुरा दिखाई दे रहा है। लोग इस वायरल फोटो को देखकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वायरल हो रही फोटो बिल्कुल फेक है
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो बिल्कुल फेक है। इस एक मॉर्फ्ड फोटो है जिसे एआई का इस्तेमाल कर बनाया गया है। वहीं अभिषेक बच्चन या फिर उनके परिवार के तरफ से ऐश्वर्या राय से तलाक को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग
अभिषेक बच्चन जहां इस समय अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग को लेकर भी कई खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि इस बारे में भी कोई सही सबूत सामने नहीं आए हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
अभिषेक पिछले पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन है। हालांकि बहू ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार से दूर ही देखा जाता है।











Click it and Unblock the Notifications