Fact Check : यूपी चुनाव के बीच मायावती से मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का सच

लखनऊ, 15 फरवरी: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बसपा प्रमुख मायावती के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जयंत ने बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दे दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से गलत है। जयंत चौधरी और बसपा प्रमुख की इस फोटो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह फोटो करीब तीन साल पुरानी है। बता दें, इस चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के नेता एक साथ रैलियां कर रहे हैं।

बसपा नेता धर्मवीर चौधरी ने शेयर की जयंत और मायावती की तस्वीरें

बसपा नेता धर्मवीर चौधरी ने शेयर की जयंत और मायावती की तस्वीरें


जयंत चौधरी और मायावती की यह तस्वीरें बसपा नेता धर्मवीर चौधरी ने शेयर की थीं। इसके कैप्शन में लिखा है, 'चुनाव की स्थिति क्लीयर है, बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती से उनके आवास पर मिलने पहुंचे आरएलडी नेता जयंत चौधरी_ सपा खत्म है, बसपा सरकार बनाने जा रही है।'

फैक्ट चेक में दावा निकला गलत

फैक्ट चेक में दावा निकला गलत

सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से गलत है। जयंत चौधरी और बसपा प्रमुख की इस फोटो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह फोटो करीब तीन साल पुरानी है। जयंत चौधरी ने बसपा प्रमुख मायावती के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली थी। मायावती से मिलकर बाहर आए जयंत चौधरी ने तब कहा था कि महागठबंधन पर चर्चा हुई है। हम यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Recommended Video

    Fact Check: क्या UP Election से पहले Mayawati से मिलने पहुंचे Jayant ? | वनइंडिया हिंदी
    ट्रोल हुए बसपा नेता, उठी कार्रवाई की मांग

    ट्रोल हुए बसपा नेता, उठी कार्रवाई की मांग

    पुरानी तस्वीरें शेयर कर बसपा नेता धर्मवीर चौधरी ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स झूठ फैलाने को लेकर चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। फेसबुक पर एक यूजर ने धर्मवीर चौधरी को पोस्ट पर टैग करते हुए लिखा, 'माननीय चौधरी जयंत सिंह जी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दे दिया है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। ये तस्वीर तब की है जब सपा रालोद और बसपा का महागठबंधन हुआ था लोकसभा चुनाव में। किसी के बहकावे मे ना आएं, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।' बता दें, उत्तर प्रदेश में हो रहे इस विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी की रालोद ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के नेता एक साथ रैलियां कर रहे हैं।

    Fact Check

    दावा

    बसपा प्रमुख मायावती से उनके आवास पर मिलने पहुंचे आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी।

    नतीजा

    यह दावा पूरी तरह से गलत है। जयंत चौधरी और बसपा प्रमुख की इस फोटो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह फोटो करीब तीन साल पुरानी है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+