Fact Check: क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की राहुल गांधी से बात? अब सामने आई खबर की सच्चाई

Rahul Gandhi And Kamala Harris: मीडिया की कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच गुरुवार (11 जुलाई) को टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। खबर में दावा किया गया था कि यह बातचीत इस साल के अंत में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले हुई है..इसलिए अहम है।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत को लेकर जोरदार चर्चा हुई। अगर जो बाइडेन पीछे हटते हैं तो कमला हैरिस को व्यापक रूप से आगामी राष्ट्रपति चुनावों में संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

Rahul Gandhi And Kamala Harris

राहुल गांधी और कमला हैरिस के बीच टेलीफोन पर बातचीत की खबरें सामने आने के बाद, कुछ कांग्रेस समर्थकों और पार्टी सांसद के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कद पर खुशी जताई, जबकि कुछ अन्य ने दावा किया कि यह राहुल के विपक्ष के नेता (एलओपी) बनने पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की ओर से शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।

कमला हैरिस और राहुल गांधी की बातचीत की खबर निकली फर्जी

कमला हैरिस और राहुल गांधी की बातचीत का यह फर्जी दावा झूठा साबित हो चुका है। अमेरिका के एक वरिष्ठ पत्रकार ने पुष्टि की है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने ऐसी किसी भी फोन बातचीत से इनकार किया है और इस खबर को 'गलत' बताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय के अनुसार यह खबर गलत है। कमला हैरिस ने राहुल गांधी से बात नहीं की है।"

हालांकि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कमला हैरिस की टेलीफोन पर बातचीत की चर्चा जोरों पर थी। फिलहाल कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल ने इस खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया।

Fact Check

दावा

दावा: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फोन पर बात की है।

नतीजा

फैक्ट: नहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फोन पर बात नहीं की है।

Rating

True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+