Fact Check: क्या रोहित शर्मा ने ग्राउंड स्टाफ को मैन ऑफ द मैच का 'चेक' दे दिया? जानें सच्चाई
एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद, ग्राउंड स्टाफ के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रोहित शर्मा को ग्राउंड स्टाफ को मैन ऑफ द मैच का चेक सौंपते हुए दिखाया जा रहा है। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा ने मैच के विजेता की पुरस्कार राशि सभी ग्राउंड स्टाफ को दे दी। कोई इस आदमी से नफरत कैसे कर सकता है?
इस खबर को लेकर इंडिया टुडे ने फैक्ट चेक किया है। चलिए जानते हैं क्या है इस खबर की आखिर सच्चाई क्या है? दरअसल, इंडिया टुडे के फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल तस्वीर को डिजिटल रूप से बदला गया था। इसके अतिरिक्त, किसी पुरस्कार वितरण के बारे में भारत की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। नीचे पढ़ें कैसे सामने आई सच्चाई...
यह है तस्वीर की सच्चाई, इसी तस्वीर से छेड़छाड़ कर इसे फर्जी तरीके से बनाया गया

फैक्ट चेक( Fact Check)
इस वायरल पोस्ट पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर, कई न्यूज रिपोर्ट सामने आई। जिनमें बारिश के चलते रुके भारत-पाकिस्तान के मैच को फिर से करवाने के लिए ग्राउंड्समैन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया था। बारिश से प्रभावित यह मैच रिजर्व डे में चला गया था। गौर करने वाली बात ये भी है कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच नहीं रहे थे बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द मैच बने थे।
इसके अलावा, इन रिपोर्टों में वही तस्वीर दिखाई गई जो वायरल पोस्ट में प्रसारित हुई थी, यह ध्यान देने योग्य है कि उनमें से किसी ने भी ग्राउंड्समैन को अपने हाथों में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार चेक पकड़े हुए नहीं दिखाया गया है। एशिया कप 2023 के आधिकारिक प्रसारक हॉटस्टार के एक स्क्रीनशॉट में भी इसे दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि मैन ऑफ द मैच पुरस्कार चेक ग्राउंडमेन के हाथ में डिजिटल रूप से जोड़ी गई थी।
हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान मैदानकर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि हम खेल का कुछ समय पाकर खुश हैं। बहुत से लोगों के पास खेल का समय नहीं था और ग्राउंड्समैन से भी बहुत अच्छा समर्थन मिला।

Fact Check
दावा
एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द मैच में मिले चेक को ग्राउंड स्टाफ को सौंपी दी।
नतीजा
इस तस्वीर में किए गए दावे में कोई सच्चाई नहीं है। इस तस्वीर से डिजिटली छेड़छाड़ की गई है।












Click it and Unblock the Notifications