'थाली में छेद इसे कहते हैं', पाकिस्तानी झंडे के साथ राखी सांवत की तस्वीर वायरल, क्या सच में हुआ ऐसा?
fact check:पाकिस्तानी झंडे के साथ राखी सांवत की तस्वीर वायरल, यूजर ने कहा- थाली में छेद इसे कहते हैं' जानें क्या है सच
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) का विवादों से गहरा नाता है। वह हमेशा ही अपने किसी बयान या तस्वीरें, वीडियो को लेकर ट्रोल होते रही हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर फिर से एक बार चर्चा में है। राखी सांवत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, दिसमें वह पाकिस्तान के झंडे (Pakistani flag) के साथ दिख रही हैं। तस्वीर को शेयर कर लिखा जा रहा है कि ये है राखी सावंत की असली सच्चाई। एक ओर वह गर्व से कहती हैं कि वह भारतीय हैं और दूसरी ओर पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर शेयर करती हैं। हालांकि ये दावा तो फर्जी है लेकिन राखी सावंत की ये तस्वीर असली है।

ट्विटर पर लोगों ने लिखा- इसे कहते हैं थाली में छेद करना
राखी सावंत की इस पुरानी तस्वीर ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, थाली मे छेद इसे कहते हैं जया जी। राखी सावंत कर रही गद्दारी , भारत की थाली मे छेद इसे कहते है।
वहीं एक यूजर ने लिखा है, इस देशद्रोही को पाकिस्तान में भेजो, जिस देश में रहती है, उसी से गद्दारी करती है।
वहीं एक यूजर ने लिखा है, इस नॉटी राखी सांवत को तो आप पहचानते ही होंगे? इसकी सच्चाई खुद देख लें, ये अपने आप को हिंदुस्तानी होने का बकवास करते रहती है। फांसी होनी चाहिए या देश निकाला देना चाहिए ऐसे लोगो को।
Fact Check: राखी सावंत की वायरल तस्वीर 2019 की है
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सांवत की ये वायरल तस्वीर मई 2019 की है। इन तस्वीरों में राखी को एक नदी के किनारे स्कर्ट में पाकिस्तानी झंडा पकड़े देखा गया है। राखी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मई 2019 में बताया था कि ये तस्वीर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर के साथ राखी ने कैप्शन लिखा था, 'मैं अपने भारत से प्यार करती हूं लेकिन फिल्म धारा 370 में यह मेरा किरदार है।'
View this post on InstagramI love my india 🇮🇳 but its my character in the film 🎥 dhara 370
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
राखी सावंत ने फिल्म की शूटिंग का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वह इस फिल्म के बारे में बता रही हैं। राखी ने बताया कि यह फिल्म कश्मीर समस्या और कश्मीरी पंडितों पर बेस्ड है। वह फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हैं।

Fact Check
दावा
राखी सांवत ने पाकिस्तानी झंडे के साथ हाल ही में तस्वीर शेयर की।
नतीजा
राखी सांवत की पाकिस्तानी झंडे वाली तस्वीर मई 2019 की है। जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहीं थी।
Rating
-
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications