Fact Check: भगवान विट्ठल की मूर्ति को लेकर राहुल गांधी पर आरोपों का पूरा सच? जानिए Viral Video की हकीकत
Fact Check: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक कार्यक्रम को लेकर वायरल वीडियो (Viral Video) में चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर ये दिखाया गया है कि राहु गांधी ने अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा भेंट की गई भगवान विट्ठल की मूर्ति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वायरल वीडियो की पड़ताल ने करने पर दावे की हकीकत सामने आई है।
वायरल वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के नासिक में सूट किया गया था, जब राहुल गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल कई दलों के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत भी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में भगवान विट्ठल एक पूजनीय स्थानीय देवता हैं, जिनकी मूर्ति महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी कौ सौंपी गई। दावे की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो नासिक की किसान महापंचायत का है।
अब वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए कथित तौर दावा किया गया कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा भेंट की गई भगवान विट्ठल की मूर्ति को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। जबकि भगवान विट्ठल महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक पूजनीय स्थानीय देवता हैं।
भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इस वीडियो को बीजेपी महाराष्ट्र के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा करते हुए लिखा, "DMK से लेकर कांग्रेस तक, हिंदू नफरत ही I.N.D.I गठबंधन को बांधती है। राहुल गांधी हिंदूमिसिया से पीड़ित हैं।"
वहीं वीडियो की पड़ता की गई तो पता चला कि गांधी मंच पर एक समर्थक से मूर्ति स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। एक्स पर 14 मार्च को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पोस्ट किया था, जिसमें राहुल गांधी को भगवान विट्ठल की मूर्ति स्वीकार करते वक्त तस्वीर खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।
पटोले ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सदस्य वायरल क्लिप को झूठ के साथ शेयर कर रहे हैं। दरअसल, वीडियो में राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को पार्टी कार्यकर्ता को किनारे हटने का इशारा करते हुए देखा गया। बाद में उन्होंने भगवान की मूर्ति स्वीकार की।
वायरल वीडियो फर्जी
14 मार्च को वनइंडिया ने भी ये वीडियो शेयर किया था। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि 13-मिनट और 14-मिनट-30-सेकंड के बीच राहुल गांधी भगवान विट्ठल की मूर्ति का स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। मंच पर इस दौरान पहले राहुल गांधी के सिर पर पगड़ी लपेटी गई। और कांग्रेस नेता ने पगड़ी और माला उतारकर मूर्ति स्वीकार की। ऐसे में वायरल वाडियो को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है।

Fact Check
दावा
एक वायरल वीडियो में कथित तौर ये दिखाया गया है कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा भेंट की गई भगवान विट्ठल की मूर्ति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
नतीजा
मूल वीडियो देखने पर पता चलता है कि 13-मिनट और 14-मिनट-30-सेकंड के बीच राहुल गांधी भगवान विट्ठल की मूर्ति का स्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो में किया गया दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications