Fact Check: क्या सच में राहुल गांधी ने कर्नाटक हिजाब विवाद की मुस्कान से की मुलाकात?

नई दिल्ली, 13 फरवरी। कर्नाटक के उडुपी में स्थित कॉलेज में जिस तरह से हिजाब को लेकर विवाद सामने आया, वह मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब एक छात्रा जिसका नाम मुस्कान है बुर्के में कॉलेज पहुंचती है उसके सामने कुछ छात्र भगवा गमछा पहनकर जय श्रीराम के नारे लगाते हैं। इन मुस्कान को देख छात्रा भी अल्लाहु अकबर बोलने लगती है। छात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद राहुल गांधी के साथ एक युवती की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह वही मुस्कान है और इस पूरी घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

Rahul gandhi

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ युवती की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि युवती ने कांग्रेस पार्टी का स्कार्फ गले में टांग रखा है और वह राहुल गांधी के साथ बात कर रही है। इस तस्वीर को साझा करके दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ है। एक फेसबुक यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, यही वो कर्नाटक वाली लड़की है, समझे अब, सारा खेल कांग्रेसी का है। लेकिन क्या सच में राहुल गांधी के साथ इस तस्वीर में कर्नाटक की छात्रा मुस्कान है आइए करते हैं पड़ताल।

दरअसल जब इस तस्वीर की हमने पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि राहुल गांधी के साथ जो महिला तस्वीर में नजर आ रही है वह मुस्कान नहीं बल्कि झारखंड से कांग्रेस की विधायक हैं, जिनका नाम अम्बा प्रसाद है। इस बात की पुष्टि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे के ट्विटर पोस्ट से भी होती है। उन्होंने 8 फरवरी को अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। यह तस्वीरें झारखंड कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ राहुल गांधी की बैठक की है। बैठक में राहुल गांधी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल ते। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जिन कपड़ों में अम्बा प्रसाद बैठक में हिस्सा ले रही हैं उसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर मुस्कान की है।

यही नहीं खुद अम्बा प्रसाद ने भी ट्विटर पर पोस्ट शेयर करके इस पूरे विवाद पर सफाई दी है और कहा है कि मेरी तस्वीर को इस्तेमाल करके गलत जानकारी को साझा किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, यह मैं हूं।@INCIndia पार्टी से बड़कागांव की विधायक। इस फोटो को कर्नाटक की बुर्का वाली लड़की कहकर कलह फैलाने की कोशिश की जा रही तो बता दूं हमारी पार्टी में सबको सम्मान और अधिकार है।भगवा वस्त्र हो या हिजाब। @JharkhandPolice कृपया ऐसे ट्वीट पर फेक कमेंट वालों पर कार्रवाई करें। ऐसे में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।

Fact Check

दावा

राहुल गांधी कर्नाटक की छात्रा मुस्काल से मिले इसकी पड़ताल में सच आया समने

नतीजा

तस्वीर में छात्रा मुस्कान नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक हैं.

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+