Fact Check: क्या सच में शिवसैनिक ने गलत जगह पर बनवाया संजय राउत का टैटू!

मुंबई, 06 सितंबर। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने अपनी पीठ पर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का टैटू बनवा रखा है। जबकी पीठ के नीचे के हिस्से में संजय राउत का टैटू बनवा रखा है। लोग दावा कर रहे हैं व्यक्ति ने पीठ के नीचे जो तस्वीर टैटू करा रखा है वह संजय राउत का है। लेकिन क्या सच में यह टैटू संजय राउत का है, जैसा कि लोग दावा कर रहे हैं। वनइंडिया की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया है।

संजय राउत की तस्वीर को टैटू कराने का दावा

संजय राउत की तस्वीर को टैटू कराने का दावा

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे में कहा जा रहा है कि व्यक्ति ने पीठ के निचले हिस्से में संजय राउत का टैटू बनवा रखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि राउत का टैटूं ये कहां बनवा रखा है। लेकिन हमने जब इस दावे की पड़ताल की तो हमे वास्तविक तस्वीर मिली। कल्याणी गणेश वाघ नाम की महिला के ट्विटर हैंडल से वास्तविक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमे देखा जा सकता है कि व्यक्ति की पीठ पर सिर्फ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे का टैटू है, जबकि संजय राउत का टैटू नहीं है।

खुद व्यक्ति ने इंटरव्यू में दी सफाई

खुद व्यक्ति ने इंटरव्यू में दी सफाई

कल्याणी गणेश ने इस तस्वीर को 29 अगस्त 2022 को शेयर की थी। जब हमने इस पड़ताल को आगे बढ़ाया तो पता चला कि सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है उसकी पड़ता का एक वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है। यूट्यूब के टीवी-9 मराठी चैनल पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे देखा जा सकता है कि सोलापुर से एक शिवसैनिक ने अपनी पीठ पर टैटू को लेकर इंटरव्यू में खुलकर बात की है। व्यक्ति की असल तस्वीर को रमन्ना नाम के यूजर ने फेसबुक पेज पर 31 अगस्त को शेयर किया है।

एडिट करके शेयर की तस्वीर

एडिट करके शेयर की तस्वीर

हमारी पड़ताल में यह बात खुलकर सामने आई है कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की जा रही है और दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे के साथ संजय राउत की तस्वीर को भी टैटू करवा रखा है, वह गलत है। यह तस्वीर फर्जी है। इस तस्वीर को एडिट करके लोगों के बीच शेयर किया गया है। तस्वीर में संजय राउत की तस्वीर को गलत तरह से जोड़ा गया है।

Fact Check

दावा

Tatoo of Sanjay Raut on lower back

नतीजा

Claim was false.

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+