Fact Check: रेलवे सुरक्षा बल में 19 हजार नौकरी वाला दावा निकला फर्जी, RRB ने दी सफाई

रेलवे के मुताबिक 19 हजार भर्ती वाला दावा फर्जी है। ऐसी कोई भर्ती उन्होंने नहीं निकाली है।

 job

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही, जिसमें दावा किया गया कि रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ में बंपर भर्ती निकली है। जिसके बाद से बहुत सारे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी, लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर आई है। ये वायरल पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। जिसको लेकर रेलवे ने आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर एक अधिसूचना का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था, जिसमें बताया गया था कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल के पद के लिए 19,800 नौकरियों की पेशकश कर रहा। इसको सच मानते हुए बहुत से युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी। साथ ही वो फॉर्म आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इसको लेकर खुद रेलवे ने सफाई दी है।

सोशल मीडिया पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती के संबंध में वायरल हो रहा पोस्ट फर्जी है। इस तरह की कोई भी भर्ती आरपीएफ या रेल मंत्रालय ने नहीं निकाली है। ना ही किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अधिसूचना जारी की गई। ऐसे में लोग इसके झांसे में ना आएं और इसे इग्नोर करें। अगर आपको रेलवे की किसी भर्ती के बारे में जानना है, तो रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

आरआरबी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो ऐसे किसी भी पोस्ट के झांसे में ना आएं। बहुत से लोग फ्रॉड करने के चक्कर में ऐसी फर्जी अधिसूचना बनाते हैं और उनको वायरल करते हैं। रेलवे से जुड़ी नौकरियों को लेकर दलालों से सावधान रहें। उसमें निकलने वाली हर पोस्ट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लगी रहती है। अगर कोई आपसे इस नौकरी के बदले पैसे मांगे जा रहे, तो उसकी शिकायत पुलिस में करें।

Recommended Video

      औरैया: ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा,बैंक में नौकरी दिलाने का झाँसा देकर वसूल रहे थे लाखों रुपए

      Fact Check

      दावा

      सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

      नतीजा

      रेलवे के मुताबिक ऐसी कोई वैकेंसी नहीं निकली है।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+