Gangajal GST: क्या अब गंगाजल पर भी लगेगा 18 फीसदी जीएसटी? जानिए हकीकत

Gangajal GST: गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने की खबरों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगा दिया है। ऐसे में अब सीबीआईसी ने गंगाजल पर जीएसटी लगाने की स्थिति पर सफाई दी है।

देश में गंगाजल की डिमांड त्योहारों से साथ बढ़ जाती है। ऐसे में गंगाजल पर जीएसटी लगाने की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन क्या सच में गंगाजल पर जीएसटी लगाया जा रहा है। जानिए हकीकत?

Gangajal GST

सरकार ने किया खबरों का खंडन

गंगाजल पर जीएसटी लगाने की खबरों पर केंद्र सरकार ने खंडन किया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने स्पष्ट किया कि 'गंगाजल' को छूट दी गई है।

गंगाजल सहित पूजा- पाठ की सामग्री पर छूट

केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुरुआत से ही गंगाजल सहित पूजा- पाठ की सभी सामग्री पर जीएसटी से राहत है। इसलिए गंगाजल पर भी जीएसटी लागू नहीं है।

सीबीआईसी ने कहा है कि देश भर के घरों में पूजा में गंगाजल का उपयोग किया जाता है और इस पूजा सामग्री को जीएसटी के तहत छूट दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट में लिखा-" मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज्यादा है। अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मँगवाते हैं, उनपर इस का बोझ क्या होगा। यही आपकी सरकार के लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।"

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि गंगाजल को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया गया है।

नतीजा

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 'गंगाजल' को छूट दी गई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+