Fact check: वोट मांगने गए बीजेपी नेता की लोगों ने की पिटाई, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, 22 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार में जमकर जुटे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर यूपी चुनाव से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी में बीजेपी नेतता का वोट मांगने के दौरान जनता की ओर से पिटाई की जा रही है। ऐसे में क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए...

fact check

वोट मांगने गए बीजेपी नेता की पिटाई का दावा

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जो लोगों के बीच अफवाहों को जन्म देती हैं। अब हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको यूपी चुनाव से जोड़ा गया है। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ कुछ लोगों के साथ पिटाई कर रही है, वहां मौजूदा भीड़ में बीजेपी का झंडा भी दिखाई दे रहा है, जिसके बलबूते दावा किया जा रहा है कि यूपी के भाजपा विधायक विक्रम सैनी का मुजफ्फरनगर जिले में उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी, वो चुनाव के दौरान वोट मांगने इलाके में गए थे।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो को आंख मूंदकर शेयर करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अब जनता द्वारा भाजपा नेताओं का "स्वागत" किया जा रहा है। वीडियो में बीजेपी के झंडे को भी देखा जा सकता है, जिसमें लोगों के दो समूह एक-दूसरे के साथ हाथापाई कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर कैप्शन दिया गया है कि 'भाजपाईयों के अच्छे दिन उमड़-घुमड़ कर आने शुरू हो गए हैं'।

लेकिन असल में इस वीडियो की सच्चाई पूरी तरह से अलग है। यूपी चुनाव से जोड़ा गया यह वीडियो पूरी तरह से फेक हैं। वीडियो के साथ किए गए दावे पूरी तरह से गलत है। बता दें कि यह वीडियो अप्रैल 2019 का है, जब राजस्थान के अजमेर में एक रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए थे।

11 अप्रैल, 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के ही दो समूह के बीच झगड़ा देखा गया था, हालांकि इसके पीछे क्या कारण था, उसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Fact Check

दावा

वोट मांगने गए बीजेपी नेता की पिटाई

नतीजा

वायरस वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+