Fact Check: 30 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग कह रहे हैं, ये है- लॉकडाउन के खिलाफ गुस्सा
नई दिल्ली, 24 नवंबर। कई यूरोपिय देशों में कोरोना का खतरा एकबार फिर से बढ़ गया है। बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन के बावजूद भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इस बीच कुछ देशों ने मजबूर होकर सरकार को लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी है। हाल ही में ऑस्ट्रिया के अंदर 19 नवंबर को लॉकडाउन की घोषणा की गई। साथ ही वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर दिया गया, लेकिन सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर विरोध की तस्वीरें शेयर की जाने लगी, लेकिन एक फोटो जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक शेयर की जा रही है, वो ये तस्वीर है।

ऑस्ट्रिया में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन!
इस तस्वीर को शेयर करते हुए तमाम लोगों का दावा है कि ऑस्ट्रिया में लगाए गए लॉकडाउन और वैक्सीनेशन को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें कि जिन यूरोपीय देशों में कोरोना से हालात बेकाबू हुए हैं, उन्हीं देशों में लोग कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर भी नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रिया को लेकर भी यही दावा सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर करते तमाम लोग कर रहे हैं। वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रिया में 21 नवंबर को सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों का जबरदस्त विरोध देखने को मिला। फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये भारी हुजूम लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ है।
जानिए फोटो की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल फोटो में लाखों-करोड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम सड़क पर दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये फोटो आई तो लोगों ने धड़ाधड़ प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दिया, लेकिन ये नहीं एकबार सोचा कि इस तस्वीर की हकीकत क्या है? क्या इस फोटो को जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वो दावा सही है? चलिए हम आपको बताते हैं कि इस फोटो की हकीकत क्या है?
मॉस्को में क्यों इकट्ठा हुए थे 5 लाख लोग
दावे के मुताबिक, ये फोटो ऑस्ट्रिया का है, जहां कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन हम आपको बता दें कि ये तस्वीर ऑस्ट्रिया की नहीं बल्कि रूस की राजधानी मॉस्को की है और वो भी 19 मार्च 1991 की। 30 साल पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का बताया जा रहा है। अब इस फोटो की और सच्चाई आपको बताते हैं। इस फोटो में करीब 5 लाख लोग एक विरोध प्रदर्शन में ही शामिल हुए हैं, लेकिन वो विरोध कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ नहीं बल्कि मॉस्को में सरकार विरोधी था। 19 मार्च 1991 को लाखों लोग मिखाइल गोर्बाचेव के इस्तीफे की मांग को लेकर मॉस्को में इकट्ठा हुए थे।
वियना में प्रदर्शन की सही तस्वीरें कहां मिलेंगी?
वहीं वियना में हुए प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें भी सही हैं, जो एसोसिएटेड प्रेस, अल जज़ीरा और ऑस्ट्रियाई प्रेस एजेंसी सहित विभिन्न समाचार आउटलेट्स के द्वारा प्रकाशित की गई हैं। कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ वियना में करीब 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया है और 10 की गिरफ्तारी हुई है।

Fact Check
दावा
claimed with Viral photo is false
नतीजा
claimed with Viral photo is false












Click it and Unblock the Notifications