Fact Check: देश का पहला IIT और IIM बनाने का दावा? जानें अमित शाह के वायरल वीडियो का सच

Fact Check News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। नेताओं के दौरे शुरू हो चुके हैं। कांग्रेस जहां फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। वहीं बीजेपी ने वापसी के लिए दमखम झोंक दिया है। इस कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक चुनावी सभा का है।

वीडियो वायरल में दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली पार्टी थी, जिसने भारत में आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। ऐसे में क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए?

Amit Shah

दरअसल, छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट और कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय थोट्टाथिल ने भी इस दावे को शेयर किया है।

उन्होंने शाह की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'इतना साH झूठ कैसे बोल सकते हैं? छत्तीसगढ़ में अमित शाह कहते हैं कि भारत में सबसे पहले आईआईटी, आईआईएम, एआईएमएस बीजेपी ने बनाए थे?'

वायरल वीडियो असल में सोमवार, 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में दिए गए अमित शाह के भाषण का है। लेकिन वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा हकीकत में कुछ और है। क्योंकि जब हमारी टीम ने इस बयान की पड़ताल की तो तस्वीर कुछ और निकलकर सामने आई।

अमित शाह ने अपने बयान में देश में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में यह सब बनाने की बात रही है। शाह वास्तव में इस बात का उल्लेख करते हैं कि भाजपा ने पहली बार भारत में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में इन प्रतिष्ठित कॉलेजों का सफलतापूर्वक निर्माण किया है।

सच्चाई का पता लगाने के लिए जब हमने कीवर्ड खोजकर सर्च किया तो अमित शाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल क्लिप का एक लंबा वर्जन मिला। शीर्षक से पता चलता है कि वीडियो में शाह को 16 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 'परिवर्तन संकल्प महासभा' को संबोधित करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में वायरल वीडियो 11:04 टाइमस्टैम्प पर शुरू हुआ।

वीडियो में शाह ने 2003 और 2018 तक राज्य में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए विकासों को सूचीबद्ध किया। 10:40 के टाइमस्टैंप पर शाह कहते हैं कि राज्य की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को खराब स्थिति में छोड़ दिया है।

10:47 पर शाह कहते हैं, "हमने (भाजपा) इसे (छत्तीसगढ़) शिक्षा, बिजली, सीमेंट हब और एक बड़ा स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनाया। भाजपा ने राज्य में एनआईटी, आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, एम्स और लाइवलीहुड कॉलेज भी बनाया। इससे पता चलता है कि शाह इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि बीजेपी ने पूरे देश में नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में इन संस्थानों का निर्माण कैसे किया।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी ने देश का पहला आईआईटी और आईआईएम बनाया है।

नतीजा

वायरल क्लिप को कट करके सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। असल में शाह देश की नहीं छत्तीसगढ़ की बात कर रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+