Fact Check: क्या दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई मारपीट में शामिल थे अजय देवगन?
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 25-26 मार्च की रात जमकर बवाल हुआ, जहां दो गुटों में मारपीट हुई। वैसे तो इस विवाद की शुरुआत कार की हल्की टक्कर से हुई थी, लेकिन बाद में ऐसे हालात बने कि पास के होटल से बाउंसर्स को बीच-बचाव करने आना पड़ा। इसके अलावा घटना का वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। कुछ लोगों का दावा था कि इस घटना में अजय देवगन भी शामिल थे और उन्होंने शराब पीकर मारपीट की।

ट्विटर पर एक यूजर ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं बहुत ज्यादा कंफर्म तो नहीं हूं कि ये अजय देवगन हैं कि नहीं, लेकिन इसे किसान समर्थक तेजी से वायरल कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अजय देवगन दिल्ली आए थे। इस दौरान उनके सामने किसान समर्थक पहुंच गए। जिस पर गुस्साए अजय देवगन और उनके सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को बेरहमी से पीटा। साथ ही उन पर नशे में होने का भी आरोप लगा। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
इस घटना की इतनी चर्चा हुई कि अजय देवगन की टीम को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में अजय देवगन फिल्मा तान्हाजी के प्रमोशन के लिए दिल्ली गए थे। इसके बाद से वो दिल्ली गए ही नहीं। मौजूदा वक्त में वो मुंबई में ही रहकर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में अजय गोस्वामी नाम का शख्स शामिल था, जिस पर दंगों के वक्त भी एफआईआर हुई थी। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश उनकी टीम कर रही है।

Fact Check
दावा
अजय देवगन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर की मारपीट
नतीजा
एक साल से अजय दिल्ली आए ही नहीं












Click it and Unblock the Notifications