क्या अभिषेक बच्चन को छोड़ फिर सलमान खान और ऐश्वर्या हुए करीब? एक्स बॉयफ्रेंड संग दिए पोज, जानें क्या है सच
Aishwarya Rai Salman Khan: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी हो गई। जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इस बीच ऐश्वर्या राय और सलमान खान की तस्वीर वायरल हो रही है।
अंबानी परिवार के किसी भी फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शिरकत की। ये देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या ने अब हमेशा के लिए बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।

इन सबके अलावा खबर ये भी है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि कुछ देर बाद दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।
अभिषेक बच्चन संग बिगड़े रिश्तों के बीच ऐश्वर्या राय की एक और तस्वीर चर्चा में है। जिसमें वह सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान के साथ पोज देती हुई नजर आईं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान का हाथ थामा हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए एकसाथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद कयासबाजी शुरू हुई कि अभिषेक बच्चन को छोड़ ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच एक बार फिर गहरी दोस्ती हो गई है।
हालांकि ये जो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर सामने आई है इसमें कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि, ये फोटो रियल नहीं बल्कि AI द्वारा जेनरेट की गई है। तस्वीर में सलमान खान के साथ खड़ी ऐश्वर्या राय नहीं है। ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है। दो अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर यह तस्वीर तैयार की गई है। असल तस्वीर में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications