Fact Check: किसानों को ट्रैक्टर सब्सिडी दे रहा कृषि मंत्रालय, जानें क्या है इस वायरल दावे का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है। लेकिन कई खबर फर्जी भी होती है। जब तक इस खबर का फैक्ट चेक होता है तब तक काफी लोगों के पास गलत जानकारी चली जाती है।
इस बीच एक वेबसाइट पर खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कृषि मंत्रालय के तहत किसानों को ट्रैक्टर सब्सिडी मुहैया कराया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत दिया जा रहा है।

जानें क्या है सच
लोगों तक यह खबर बहुत तेजी से फैल रही है। वहीं, जब इस खबर का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इसे फर्जी करार दिया है। पीआईबी ने कहा कि यह खबर फर्जी वेबसाइट पर चल रही है। पीआईबी ने कहा कि यह वेबसाइट फर्जी है। इस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।
पीआईबी ने दी लोगों को नसीहत
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। यह लोगों को भ्रमित कर रहा है। किसानों को कोई ट्रैक्टर सब्सिडी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। लोगों को इस खबर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। यह भ्रामक खबर है।
यह भी पढ़ें- 14 न्यूज एंकर्स का क्यों किया गया बायकॉट? अब कांग्रेस ने बताई असली वजह

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications