Fact-Check: सच में टूट गया ऐश्वर्या-अभिषेक का रिश्ता! वायरल वीडियो ने मचाई खलबली, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। आए दिन दोनों के तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं। अब अभिषेक बच्चन के एक वीडियो ने बवाल मचाकर रख दिया है, जिसमें एक्टर तलाक कंफर्म होने की बात कहते सुने जा सकते हैं।
क्लिप ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाकर रख दी है। हर कोई पावर कपल माने जाने वाले ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों को लेकर हैरान है। वीडियो भी जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर क्या ये सच्चाई है? चलिये जानते हैं...

वीडियो को लेकर जहां एक ओर फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का ये भी दावा है कि ये वीडियो एआई टूल के जरिये बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि अभिषेक के इस क्लिप को वॉइस सिंक करके बनाया गया है। क्लिप में एक्टर को ये कहते सुना जा सकता है कि मैंने और ऐश्वर्या ने तलाक लेने का फैसला लिया है।
बताते चलें कि क्लिप में अभिषेक बच्चन कहते सुने जा सकते हैं कि मैंने और ऐश्वर्या ने इस जुलाई में तलाक लेने का फैसला लिया है। ये आराध्या की खातिर है। इसके बाद एक्टर कहते हैं कि मैं आपको इसकी वजह भी बताने जा रहा हूं और फिर यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है।
क्लिप को देखने के बाद ये साफतौर पर समझ में आ रहा है कि ये डीपफेक है, जिसे एआई टूल की मदद से तैयार किया गया है। वीडियो में वॉइस और लिप सिंक मैच नहीं हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की घटिया अफवाह फैलाने को लेकर लोग एडिटर को खरी खोटी सुना रहे हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने क्लिप के वायरल होने के बाद कार्रवाई की भी मांग की है।
बताते चलें कि ये वीडियो ऐसे समय पर आया है, जब ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों ने पहले ही तूल पकड़ा हुआ है। हर कोई कपल के तलाक के दावे वाली खबरों से परेशान है। हालांकि बच्चन परिवार के किसी भी शख्स की ओर से इसे लेकर कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। हर कोई यही चाहता है कि दोनों के बीच जल्द ही सब ठीक हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications