कार्टून: डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर क्यों दिया ऐसा बयान, बताई वजह
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर के मसले पर मध्यस्थता का ऑफर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को भारत ने तत्काल खारिज कर दिया। इसी मुद्दे पर देखें आज का ये कार्टून

भारत ने कहा कि अमेरिका से कश्मीर के मसले पर मध्यस्था के लिए कभी नहीं कहा। विदेश मंत्री ने अपने बयान में शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र का भी जिक्र किया। वहीं, ट्रंप के बयान पर भारत में सियासत गरमाई हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरना शुरू किया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications