नोवाक जोकोविच ने मानी गलती, टूट सकता है ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने का सपना

सिडनी : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच का विवाद रूकता हुआ नहीं दिख रहा है। हाल ही में जोकोविच ने कानूनी लड़ाई लड़ते हुए केस जीता था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा उनका वीजा रद्द करने का मामला था। लेकिन केस जीतने के बावजूद अब भी जोकोविच मुश्किल में हैं और उनका ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने का सपना टूट सकता है। दरअसल, जोकोविच ने अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया में इमीग्रेशन दस्तावेजों को भरने में उनके एजेंट से गलती हुई। यह बात सामने आने के बाद आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस ड्रॉ को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

Noval Djokovic

यह भी पढ़ें- अंडर-19 विश्व कप के दाैरान इन 5 भारतीयों पर रहेंगी सबकी निगाहें

जोकोविच का वीजा रद्द करना है या नहीं, इस पर ऑस्ट्रेलिया सरकार आज अपना फैसला सुना सकती है। ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मंत्री एलेक्स हॉक ने कहा कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। सरकारी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या जोकोविच ने दिसंबर और जनवरी में बिना वैक्सीन प्रमाणपत्र या छूट के देश में प्रवेश किया था। बुधवार को जोकोविच ने एक बयान में कहा कि वह 17 दिसंबर को सर्बिया में सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए, लेकिन उस दाैरान उन्हें नहीं पता था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन 18 दिसंबर को बेलग्रेड में एक प्रेस वार्ता से पहले उन्हें जानकारी मिल गई थी वह पॉजिटिव हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने मीडिया से बात की।

जोकोविच ने बताया कि मेरी यात्रा दस्तावेजों में की गई गलती को मेरे सहयोगी टीम ने पेश किया था। जोकोविच ने गलती के लिए अपने एजेंट को जिम्मेदार ठहराया। उनके फॉर्म पर कॉलम आगे टिक किया गया था, जिसमें यह साफ करना था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने से दो हफ्ते पहले तक कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। लेकिन सच्चाई सामने आई कि पिछले सप्ताह जोकोविच मेलबर्न आए थे। उनके इमिग्रेशन दस्तावेजों में कोरोना की जानकारी सबंधी जानकारी में गलतियां पाई गई हैं। जोकोविच के एजेंट ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले उन्होंने 14 दिन तक क्वारंटाइन किया था, लेकिन इस खिलाड़ी को फ्लाइट पकड़ने से दो हफ्ते पहले स्पेन और सर्बिया में देखा गया था। ऐसे में अब उनके ग्रैंडस्लैम में भाग लेने को लेकर खतरा बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+