अंडर-19 विश्व कप के दाैरान इन 5 भारतीयों पर रहेंगी सबकी निगाहें

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 शुक्रवार (14 जनवरी) से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी यश ढुल को साैंपी गई है। पिछले कुछ दिनों में भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप जीता था। भारतीय अंडर-19 टीम सात बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसमें भारतीय टीम 4 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज में होगा। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय अंडर-19 टीम के उन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर जो इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर बोले- अगर तीसरे दिन ऐसा हुआ तो भारत मैच जीत जाएगा

1. यश ढुल
यश ढुल ने सितंबर में हुए वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में 5 मैचों में 75 की औसत से 302 रन बनाए थे। उन्होंने भारतीय अंडर -19 टीम को एशिया कप जीतने में मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह अब अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। यश ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट के लिए बाल भवन स्कूल एकेडमी ज्वाइन की थी। दाएं हाथ से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले ढुल को फिर 12 साल की उम्र में ही दिल्ली की अंडर-14 टीम में शामिल होने का मौका मिल गया था। अब उनके पास टीम को बताैर कप्तान खिताब तक पहुंचाने का माैका मिला है।

2. हरनूर सिंह
आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में हरनूर ने नाबाद 100 रन बनाकर दिखा दिया कि वो टूर्नामेंट में बड़ा धमाका करने वाले हैं। उन्होंने 16 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इसके अलावा वह एशिया कप में मैन ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने पहले बांग्लादेश के खिलाफ 111, यूएई के खिलाफ 12, पाकिस्तान के खिलाफ 46 और अफगानिस्तान के खिलाफ 65 रन की पारी खेली थी। हरनूर ने 4 मैचों में 131 रन ठोके और वो टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

3. राजवर्धन एस हैंगरगेकर
आर.एस. अंडर-19 विश्व कप में हंगरेकर भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे। उन्होंने 5 लिस्ट ए मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 41 रन भी बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में हुए एशिया कप में 49 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

4) निशांत सिंधु
निशांत सिंधु ने 4 यूथ वनडे में 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 78 रन की पारी खेली थी। उन्हें इस टूर्नामेंट में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

5. राज बावा
मशहूर हॉकी खिलाड़ी त्रिलोचन बावा के बेटे राज क्रिकेट में अपना हुनर दिखा रहे हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राज अंगद बावा ने एशिया कप में भारत के लिए 4 मैचों में सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 56 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
ICC अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन:
मैच-83
जीते -63
हारे-19
बेनतीजा -1
जीत का प्रतिशत - 76.83%
इस टूर्नामेंट के लिए 16 टीमों को चाप ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात है। ग्रुप बी में भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा की टीम है, जबकि ग्रुप सी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे की टीम है। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, विंडीज की टीम है।
ये है 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
यश धूल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एस. राशिद (उपकप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आर.एस. हंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गौरव सांगवान।
रिजर्व खिलाड़ी: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, अमृत राज उपाध्याय
भारत के मुकाबले-
15 जनवरी- साउथ अफ्रीका के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
19 जनवरी- आयरलैंड के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
22 जनवरी- युगांडा के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
इसके बाद भारत प्लेट क्वार्टर-फाइनल व सुपर लीग क्वार्टर-फाइनल मुकाबले खेलेगा, जो अभी तय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications