तमन्ना भाटिया ने छठी मैया के रंग में रंगा 'द वन', रिलीज हुआ विशाल मिश्रा का दिल छू लेने वाला नया गाना

Tamannaah Bhatia The Vvaan Song Chhathi Maiya Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म 'द वन' का गाना 'छठी मैया' रिलीज हो चुका है। इस गाने का सभी को बेसब्री से इंतजार था। जब से फैंस को पता चला है कि फिल्म में छठ पूजा को भी दिखाया जाएगा और इसमें 'छठी मैया' पर गाना भी है, तब से हर किसी की खुशी चरम पर है और अब फाइनली ये गाना रिलीज हो चुका है।

फिल्म 'द वन' के नए भक्तिमय गाने की धूम
विशाल मिश्रा ने ज़ी म्यूजिक लेबल के तहत 'छठी मैया' गाना गाया है। इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसकी कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा TVF और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश की जा रही फिल्म 'द वन' (The Vvaan) में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया लीड रोल्स में हैं।

Tamannaah Bhatia The Vvaan Song

'छठी मैया' गाना हुआ रिलीज

'द वन' मूवी का गाना 'छठी मैया' रिलीज हो चुका है और इसे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर भी किया है। इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने लिखा है- हर आराध्य में आस...हर आस में छठी मैया का विश्वास। गाने में वो छठ पूजा के चारों दिन का व्रत करती नजर आ रही हैं। शाम के अर्घ्य से लेकर सुबह की पूजा और कोसी भरने तक की झलक गाने में साफ दिख रही है।

'छठी मैया' गाने को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए फैंस

फैंस 'छठी मैया' गाने को सुनकर पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में भावनाओं की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने कमेंट में लिखा है- ये फिल्म यूपी, बिहार और झारखंड में फटेगी। एक यूजर ने लिखा है- आस्था की शक्ति, छठी मैया का आशीर्वाद, फिल्म धमाल मचाएगी। एक यूजर ने लिखा है- हमारा छठ पूजा अब सिर्फ बिहार का ही नहीं पूरे संसार का त्यौहार बन चुका है, जय छठी मैया। छठ से पहले फिल्म देखने जरूर जाएंगे।

'द वन' की कहानी वनदेवी की, 400 साल पुराना इतिहास

-आपको बता दें कि ये फिल्म एक शहरी आदमी की कहानी है जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य देवी को जगा देता है और उसे ऐसी ताकतों का सामना करना पड़ता है जो उसकी समझ से परे हैं। वन देवी की ये कहानी 400 साल पुरानी मानी जाती है जिसे फिल्म में दिखाया जाएगा।

-एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'द वन'के 'छठी मैया' गाने के लिए कैसे तैयारी की। तमन्ना ने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ की अहमियत को समझने और उसके बारे में जानने की कोशिश की।

क्या 'द वन' की रिलीज डेट?

दीपक मिश्रा की निर्देशित फिल्म 'द वन' की कहानी अरुणाभ कुमार ने दी है। मनु आनंद डीओपी और विजुअल डायरेक्टर के रूप में टीम में शामिल हैं। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने 'द वन' को प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आगामी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+