Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्म का भविष्य अधर में? एक्टर्स ने नहीं ली फीस, फिर भी बजट ने छुआ आसमान
फिल्म मेकर Sanjay Leela Bhansali की महत्वाकांक्षी फिल्म 'लव एंड वॉर' अपने तय शेड्यूल से काफी आगे निकल चुकी है। फिल्म को 120 दिनों में पूरा करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब तक 175 दिनों की शूटिंग हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 50 दिनों का काम अभी भी बाकी है। देरी का सीधा असर बजट पर पड़ा है और कुल लागत ₹400 करोड़ के पार पहुंच गई है।

गाने और बड़ा ड्रामेटिक सीक्वेंस अभी बाकी
सूत्रों के मुताबिक फिल्म के छह गानों में से तीन अभी शूट किए जाने बाकी हैं। इसके अलावा एक भव्य और इमोशनल क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग भी बची हुई है। भंसाली की परफेक्शनिस्ट वर्किंग स्टाइल के चलते कई सीन को दोबारा फिल्माया गया, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़े। बताया जा रहा है कि फिल्म अपने मूल बजट से करीब ₹75 करोड़ अधिक खर्च कर चुकी है।
कलाकारों ने नहीं ली एडवांस फीस
फिल्म में Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि तीनों स्टार्स ने कोई एडवांस फीस नहीं ली है। इसके बावजूद बढ़ता बजट मेकर्स के लिए चुनौती बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अधिकतर निवेश खुद भंसाली ने किया है। हालांकि उन्होंने गैर-थिएट्रिकल राइट्स बेचकर ₹200 करोड़ से ज्यादा की वसूली कर ली है। ओटीटी अधिकार Netflix ने लगभग ₹130 करोड़ में खरीदे हैं, जबकि म्यूजिक राइट्स Saregama को ₹35 करोड़ में बेचे गए। सैटेलाइट राइट्स भी ₹35-40 करोड़ में बिकने की खबर है।
संभावित रिलीज डेट
फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन रणबीर कपूर ने संकेत दिया है कि यह फिल्म 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में आ सकती है। भारी बजट और बड़े सितारों के कारण फिल्म को लेकर इडंस्ट्री में काफी उत्सुकता बनी हुई है। ये फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है। जिसमें एक महिला के लिए दो पुरुषों के बीच टसल देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications