राम हों और बजरंगबली का नाम तक ना हो? रामायण के ट्रेलर में 'हनुमान' सनी देओल की एक झलक तक नहीं, क्यों?

Ramayana Trailer: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का भव्य ट्रेलर आज यानी 30 जुलाई 2026 (गुरुपवार)की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दर्शकों को भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश की शानदार झलक देखने को मिली है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का भव्य ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' मूवी के ट्रेलर की भव्यता और विजुअल्स की जमकर तारीफ हो रही है लेकिन इसमें से एक अहम किरदार गायब है। दरअसल भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले सनी देओल चार मिनट के ट्रेलर में एक बार भी नजर नहीं आए हैं, जिससे लोग थोड़ा नाराज हैं। लोग ने जानना चाहते हैं कि आखिर हनुमान को फिल्म के ट्रेलर में क्यों नहीं रखा गया है। लोग तो ये भी कयास लगा रहे हैं कि क्या मेकर्स हनुमान के रोल से ज्यादा खुश नहीं हैं।

Ramayana Trailer

ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे भगवान हनुमान यानी सनी देओल?

-फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन्स देने लगे हैं। जहां कई लोगों ने विजुअल्स और परफॉर्मेंस की तारीफ की तो वहीं कई दर्शक एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि हनुमान कहां हैं? ट्रेलर में रामायण के कई बड़े और अहम पल दिखाए गए हैं जैसे राम और सीता की शादी, उनका वनवास, शूर्पणखा का प्रसंग, सीता का अपहरण और रावण के साथ युद्ध की झलकियां लेकिन रामायण के सबसे अहम किरदारों में से एक, हनुमान पूरे ट्रेलर में कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

-वहीं कई फैंस का मानना ​​है कि मेकर्स ने शायद जान-बूझकर सनी देओल का हनुमान के किरदार वाला पहला लुक रिलीज नहीं किया है ताकि फिल्म की रिलीज के समय और ज्यादा एक्साइटमेंट क्रिएट की जा सके। कई लोगों का ये भी कहना है कि मेकर्स ने ओरिजनल कहानी के साथ ईमानदारी बरती है और कहानी में हनुमान की एंट्री सीता के अपहरण के बाद ही होती है। आपको बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' मूवी को सीता हरण वाले हिस्से पर खत्म करने की बात हो रही है इसलिए ट्रेलर में सनी देओल के किरदार के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं थी।

'हनुमान को शायद दूसरे पार्ट के लिए बचाया गया हो'

-हनुमान के ट्रेलर में न होने के लिए एक बात सामने आ रही है। दरअसल फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट वाली मूवी के तौर पर बनाया जा रहा है, जिसकी पुष्टि डायरेक्टर नितेश तिवारी पहले ही कर चुके हैं। पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में थिएटर्स में दस्तक देगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसकी कहानी के बाद वाले हिस्से में हनुमान का रोल बहुत अहम हो जाता है, इसलिए कई फैंस का मानना ​​है कि मेकर्स उनके इंट्रोडक्शन को दूसरी फिल्म के लिए बचाकर रख रहे हैं।

-हालांकि ट्रेलर से इसकी कंफर्मेशन नहीं होती है और फिल्म की टीम ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है कि सनी देओल के हनुमान वाले किरदार को इस ट्रेलर में क्यों शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि राम के साथ हनुमान को न देख पाने की वजह से लोग थोड़े निराश तो हुए हैं।

'रामायण' फिल्म की दमदार सटारकास्ट

नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजीऔर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर फिल्म 'रामायण' को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और एार रहमान ने तैयार किया है। फिल्म के डायेरक्टर नितेश तिवारी हैं।

'रामायण पार्ट 1' कब होगी रिलीज?

'रामायण' के पहले ट्रेलर ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है लेकिन अब कई फैंस मेकर्स द्वारा हनुमान के तौर पर सनी देओल के फर्स्ट लुक को रिवील करने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 यानी नवंबर 2026 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+