Ramayana Judi Jodi Song: करवा चौथ पर रिलीज हुआ 'रामायण' का रोमांटिक गाना 'जुड़ी जोड़ी', राम-सिया ने जीता दिल

Ramayana Judi Jodi Song: भारतीय संस्कृति में करवा चौथ को पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इसी खास मौके पर नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज किया गया है। भगवान राम और माता सीता के विवाह और उनके बीच के पवित्र बंधन पर आधारित ये गाना प्रेम, भरोसे और जीवनभर साथ निभाने के भाव को खूबसूरती से पेश करता है। गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सिया के रूप में झलक देखने को मिलती है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

'जुड़ी जोड़ी' में दिखा राम-सिया के प्रेम का भाव
'जुड़ी जोड़ी' सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं बल्कि भगवान राम और माता सीता के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को सामने लाने की कोशिश है। गाने में उनके विवाह के पलों के जरिए प्रेम, विश्वास, श्रद्धा और एक-दूसरे के प्रति समर्पण को दर्शाया गया है। करवा चौथ जैसे अवसर पर इसकी रिलीज को भी खास माना जा रहा है क्योंकि ये त्योहार वैवाहिक रिश्ते की मजबूती और साथ निभाने के संकल्प से जुड़ा है।

Ramayana Judi Jodi

कहां देख सकते हैं 'रामायण' का नया गाना?

-इस गाने को एआर रहमान ने अपने म्यूजिक से सजाया है जबकि हिंदी वर्जन के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गीत के जरिए राम और सीता के रिश्ते की पवित्रता और उनके भावनात्मक जुड़ाव को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया गया है।

-फिल्म के मेकर्स ने 'जुड़ी जोड़ी' को वर्ल्ड ऑफ रामायण और टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किया है। इसके अलावा ये गीत अलग-अलग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की जानकारी दी।

-पोस्ट के साथ मेकर्स ने मैसेज दिया है कि इस करवा चौथ पर ऐसे प्रेम का जश्न मनाया जाए, जो हमेशा बना रहे और ऐसा रिश्ता याद किया जाए, जो दिव्य हो। गाने की थीम और त्योहार के मौके को देखते हुए इसकी रिलीज को राम-सिया के प्रेम के उत्सव के तौर पर पेश किया गया है।

5 भाषाओं में रिलीज हुआ 'जुड़ी जोड़ी'

-'रामायण' के इस गाने को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 5 भाषाओं में जारी किया गया है। हिंदी के अलावा इसके तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ वर्जन भी रिलीज किए गए हैं। हर भाषा में अलग गायिका ने अपनी आवाज दी है। हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने गाया है। तमिल में हीर, तेलुगू में सिरीषा भगवतुला, मलयालम में अमृता सुरेश और कन्नड़ वर्जन में पूजा वैद्यनाथ ने गीत को अपनी आवाज दी है।

-गीत के बोल भी अलग-अलग भाषाओं के हिसाब से तैयार किए गए हैं। हिंदी वर्जन के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। तमिल गीत के बोल कार्तिक नेथा, तेलुगू के राकेंदु मौली, मलयालम के विनायक शशिकुमार और कन्नड़ वर्जन के बोल कार्तिक सरगुर ने लिखे हैं। इस तरह मेकर्स ने अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक राम-सिया की प्रेम कहानी पहुंचाने की तैयारी की है।

दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

-नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को दो भागों में दर्शकों के सामने लाया जाएगा। फिल्म के पहले भाग की रिलीज 5 नवंबर 2026 को निर्धारित है जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

-फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। बड़े स्तर पर तैयार की जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।

-मेकर्स की योजना फिल्म को दुनियाभर में आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज करने की है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+