घटिया एक्टिंग और फर्जी आंकड़े? कार्तिक आर्यन की सफलता पर उठा बड़ा सवाल, किसने खोली बॉलीवुड के 'शहजादे' की पोल?
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और सफल फिल्मों की वजह से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। न्यू एज एक्टर्स में वो इस समय सबसे पॉपुलर हैं। लेकिन फेमस एक्टर प्रशांत नारायणन (मर्डर 2 और घोस्ट फिल्म फेम) ने कार्तिक आर्यन और उनकी एक्टिंग के बारे में बात की है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनने के बाद शायद कार्तिक आर्यन को बुरा लग सकता है।

हाल ही में प्रशांत ने बॉलीवुड बबल से बात की। इसमें उनसे कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, " कार्तिक इंडस्ट्री से बेहद बुरे, लेकिन बेहद खुशकिस्मत एक्टर में से एक हैं ऐसा मुझे लगता है। इंडस्ट्री में वो सिर्फ और सिर्फ अपने मां-बाप के आशीर्वाद की वजह बचे हुए हैं। वो कम कम्युनिकेशन वाले इंसान हैं। जो लोग उनके आसपास हैं, वही उनको खूब बढ़ावा देते हैं। मुझे उनका काम फिल्म प्यार का पंचनामा में लगा था।
प्रशांत ने आगे कहा, जो लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं पता नहीं कितने लोग हैं। मैंने उनके ऊपर लोगों को हंसते हुए देखा है। आप किसी भी इंसान को हंसा सकते हो तो ये एक बहुत अच्छी बात है। किसी पर हंसने और किसी के साथ मिलकर हंसने पर फर्क होता है। लेकिन अधिकतर भारतीय किसी के साथ हंसते नहीं है, बल्कि वो किसी पर हंसते हैं।
प्रशांत के इस बयान के बाद ये एक बहस ये भी छिड़ गई है कि क्या कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नंबर बढ़ा-चढ़ा कर दिखाते हैं? रिपोर्ट्स की माने तो पहले भी कई बार कार्तिक आर्यन पर कई बार नेगेटिव पीआर करवाने की भी खबरें आईं थी। हाल ही के दिनों में बॉर्डर 2 में वरुण धवन को ट्रोल किया जा रहा था। जिसके पीछे भी कार्तिक का हाथ बताया जा रहा था। रेडिट में ऐसे कई पोस्ट में दावा किया गया था। ख़ैर इन सब मामलो की कभी पुष्टि नहीं हो पाई। oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
बता दें, कार्तिक आर्यन के करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फि्लम 'प्यार का पंचनामा' से हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार और मोनोलॉग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। लेकिन 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने उनके करियर को एक नई पहचान दी। इसके बाद 'लुका-छुप्पी', 'पति पत्नी और वो', 'धमाका', 'फ्रेडी' और 'सत्य प्रेम की कथा' और 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइज ने उन्हें एक बड़ा स्टार बना दिया। 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइज उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। फिलहाल कार्तिक 'नागजिला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे करण जौहर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications