Jana Nayagan OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी थलपति विजय की 'जन नायकन'? जानें पूरी डिटेल्स
Jana Nayagan OTT Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। थलपति विजय की ये फिल्म 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे लेकर लोग पहले से बहुत एक्साइटेड थे। फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज
थलपति विजय की सुपरहिट फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जन नायकन आगामी 21 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी पर इस फिल्म को लोग तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में घर बैठे आराम से देख सकेंगे।

'जन नायकन' की हिंदी रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार
-हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल साउथ सिनेमा की फिल्मों की ओटीटी रिलीज के मामले में देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज के महीनेभर बाद ही इन्हें ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाता है लेकिन जो फिल्में कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, उनकी हिंदी ओटीटी रिलीज को मेकर्स होल्ड कर लेते हैं और साउथ की अन्य भाषा में उन्हें ओटीटी पर रिलीज कर देते हैं।
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि फिल्म को अगले महीने से ओटीटी पर देखा जा सकेगा, जिसके लिए लोगों को अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि फिल्म 'जन नायकन' की हिंदी रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
-साथ ही ये भी सुनने में आया है कि 'जन नायकन' का हिंदी वर्जन जी5 के अलावा किसी दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। इस मामले में मशहूर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का नाम सामने आ रहा है लेकिन अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, इसलिए कंफर्म नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications
