Hanuman Ansh OTT Release: 112 दिन बाद OTT पर रिलीज के लिए तैयार 'हनुमान अंश', जानें कब और कहां देखें

Hanuman Ansh OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको चौंकाने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 453 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। खास बात ये है कि फिल्म में कोई बड़ा बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं था, इसके बावजूद दर्शकों ने इसे जबरदस्त प्यार दिया।

डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हनुमान अंश'
सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 112 दिन बाद अब ये फिल्म डिजीटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है। ऐसे में जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए अब घर बैठे इस आध्यात्मिक कहानी को देखने का मौका मिलने वाला है।

Hanuman Ansh OTT

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

-नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की डिजीटल रिलीज को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है।

-पोस्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' आगामी 27 नवंबर से 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए मेकर्स ने इसे एक दिव्य शक्ति और असाधारण कहानी बताया है। सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब फिल्म ओटीटी के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है।

क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?

-फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। इसकी कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब वह अपनी मां को खो देता है। मां की मौत के बाद उसके मन में ईश्वर,जीवन और मृत्यु को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं।

-इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वह आध्यात्मिक रास्ते पर निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान वह उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में जाता है और जीवन के संघर्षों, इंसानी दुखों तथा आध्यात्मिक अनुभवों को करीब से समझता है। धीरे-धीरे उसकी यह खोज उसे एक ऐसे रास्ते पर ले जाती है, जहां उसकी पहचान नीम करौली बाबा के रूप में स्थापित होती है।

-फिल्म में बाबा के जीवन, उनके विचारों और शिक्षाओं को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। उनकी शिक्षाओं से आज भी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

-'हनुमान अंश' में मुख्य भूमिका शोभिनव सत्या ने निभाई है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।

-फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट रही। इसमें किसी बड़े बॉलीवुड एक्टर या चर्चित सुपरस्टार को शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद कलाकारों के अभिनय और कहानी ने दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया। यही वजह रही कि शुरुआत में धीमी प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी, जिसकी उम्मीद शायद मेकर्स ने भी नहीं की होगी।

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 453 करोड़ रुपए

-'हनुमान अंश' की कमाई के आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। सैकनिल्क के मुताबिक करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 342.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 453.22 करोड़ तक पहुंच गई है।

-फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने अपने बजट के मुकाबले भारत में करीब 17,022 फीसदी का रिटर्न हासिल किया है। हालांकि फिल्म की शुरुआत इतनी शानदार नहीं थी।

-रिलीज के पहले दिन इसे महज 10 लाख रुपये की कमाई हुई थी। वहीं शुरुआती दो हफ्तों में इसका कुल कारोबार भी लगभग 1.50 करोड़ तक ही पहुंच पाया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी लेकिन इसके बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया ने पूरी तस्वीर बदल दी।

-शुरुआती दिनों में धीमी कमाई के बावजूद 'हनुमान अंश' को धीरे-धीरे दर्शकों का साथ मिलने लगा। फिल्म देखने वाले लोगों ने इसकी कहानी और आध्यात्मिक संदेश की तारीफ की। सोशल मीडिया पर चर्चा और माउथ पब्लिसिटी का फायदा टिकट बिक्री को मिला और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती चली गई।

-रिलीज के चौथे हफ्ते से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर हफ्ते 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कारोबार करने लगी। आठवें हफ्ते तक इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

-ये उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि हिंदी सिनेमा में अब तक बहुत कम फिल्में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर पाई हैं। फिल्म ने 80 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। करीब 92 दिनों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी इसकी चर्चा बनी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+